BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ICC T20 विश्व कप : सीधी एंट्री के बावजूद इन 10 में से ये 2 देश...

ICC T20 विश्व कप : सीधी एंट्री के बावजूद इन 10 में से ये 2 देश...दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को साल 2020 में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप टूर्नामेंट में सीधे प्रवेश करने वाली टीमों की घोषणा की है। आईसीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि मेजबान टीम के साथ नौ अन्य टीमों को इस टूर्नामेंट में सीधा प्रवेश मिला है। 

 

आईसीसी पुरुष टी20 रैंकिंग में शीर्ष-8 पर रहने वाली टीमों को सुपर-12 स्तर पर सीधे प्रवेश मिला है, वहीं दो अन्य टीमें ग्रुप स्तर पर खेलेंगी। इस ग्रुप स्तर में उनके साथ छह अन्य क्रिकेट टीमें भी होंगी। ये छह टीमें 2019 में होने वाले क्वालीफायर में संघर्ष कर मुख्य टूर्नामेंट में स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगी। ग्रुप स्तर से केवल चार टीमें सुपर-12 में अपनी जगह बना पाएंगी। 

 

आईसीसी टी20 टीमों की रैंकिंग में शामिल शीर्ष-10 टीमों में से आठ टीमें- पाकिस्तान, भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान अपने अभियान की शुरुआत सुपर-12 में करेंगी, वहीं बांग्लादेश और श्रीलंका को अन्य छह क्वालीफायर टीमों के साथ टूर्नामेंट के ग्रुप स्तर से शुरुआत करनी होगी। आईसीसी पुरुष टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन आस्ट्रेलिया में 2020 में 18 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक होगा। इसके क्वालीफायर इस साल आयोजित होंगे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More