BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मैन ऑफ द मैच लियोन की नजर में ये दो विकेट रहे महत्वपूर्ण

मैन ऑफ द मैच लियोन की नजर में ये दो विकेट रहे महत्वपूर्णपर्थ। भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में आठ विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने माना कि दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली का विकेट लेना विशेष रहा। चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए लियोन को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। लियोन ने मैच के बाद कहा कि टीम की जीत में योगदान देना बेहद शानदार रहा। 

 

पर्थ और पूरे ऑस्ट्रेलिया में हमें जो समर्थन मिलता है, वो बेहतरीन है। यह कहना सही होगा कि हमें विकेट की जरूरत थी और पुछल्ले बल्लेबजों को जल्दी आउट करना अच्छा रहा। लियोन ने कहा कि वे दो विकेट (विराट और अजिंक्य रहाणे) हमारे लिए महत्वपूर्ण रहे। विराट विश्व के नंबर एक खिलाड़ी हैं और उनके विरुद्ध खेलना एवं उनका विकेट लेना विशेष रहा। जीत में भूमिका निभाना अद्भुत है, जो पिछले कुछ समय से नहीं मिल रही थी। हमारा जीत का अकाल खत्म हो गया। यहां मेरी भूमिका बदल गई। एडिलेड में मैं आक्रामक था तो पर्थ में रक्षात्मक। फुटमाक्र्स होने से भी फायदा मिला। मैं अपने भाई को धन्यवाद देना चाहूंगा। मैं ज्यादा अच्छा बल्लेबाज नहीं हूं इसलिए मैंने कोशिश जरूर की। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेला जाएगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More