BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विराट कोहली दूसरे स्थान पर, MCG में इन 7 भारतीयों ने जमाए हैं शतक

विराट कोहली दूसरे स्थान पर, MCG में इन 7 भारतीयों ने जमाए हैं शतकनई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 दिसंबर से मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में शुरू होने जा रहे तीसरे टेस्ट को जीतकर भारत बढ़त बनाना चाहेगा। फिलहाल 4 मैच की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत को अपने बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें रहेंगी। घरेलू धरती पर रनों का अंबार लगाने वाले भारतीय विदेश में भी खुद को साबित करना चाहेंगे। 

 

वैसे मेलबोर्न का इतिहास देखें तो यहां अब तक 7 भारतीयों ने 8 शतकीय पारियां खेली हैं। मौजूदा कप्तान विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में है और वे सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं। कोहली ने 26 दिसंबर 2014 से मेलबोर्न में शुरू हुए टेस्ट में 272 गेंदों का सामना करते हुए 169 रन बटोरे थे। उनके बल्ले से 18 चौके निकले। यह टेस्ट ड्रॉ रहा। 

 

वीरेंद्र सहवाग

 

टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 2003

पारी का विवरण : 195 रन, 233 गेंद, 25 चौके, 5 छक्के

नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट से जीता

 

अजिंक्य रहाणे

 

टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 2014

पारी का विवरण : 147 रन, 171 गेंद, 21 चौके

नतीजा : ड्रॉ

 

सुनील गावसकर

 

टेस्ट कब से शुरू : 30 दिसंबर 1977

पारी का विवरण : 118 रन, 285 गेंद, 12 चौके

नतीजा : भारत 222 रन से जीता

 

विनू मांकड़

 

टेस्ट कब से शुरू : 1 जनवरी 1948

पारी का विवरण : 116 रन, 187 गेंद, 13 चौके

नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 233 रन से जीतासचिन तेंदुलकर

 

टेस्ट कब से शुरू : 26 दिसंबर 1999

पारी का विवरण : 116 रन, 191 गेंद, 9 चौके, 1 छक्का

नतीजा : ऑस्ट्रेलिया 180 रन से जीता

 

गुंडप्पा विश्वनाथ

 

टेस्ट कब से शुरू : 7 फरवरी 1981

पारी का विवरण : 114 रन, 222 गेंद, 11 चौके

नतीजा : भारत 59 रन से जीता

 

विनू मांकड़

 

टेस्ट कब से शुरू : 6 फरवरी 1948

पारी का विवरण : 111 रन, 309 गेंद, 6 चौके

नतीजा : ऑस्ट्रेलिया पारी और 177 रन से जीता

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More