देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
ऐडिलेड। भारत के खिलाफ गुरुवार (6 दिसंबर) से शुरू होने जा रहे चार मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है। इसमें हरफनमौला खिलाड़ी मिशेल मार्श को जगह नहीं मिली। मार्श पिछले दिनों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में फ्लॉप रहे थे। मार्श के स्थान पर पीटर हैंड्सकॉम्ब की वापसी हुई है। 27 वर्षीय हैंड्सकॉम्ब ने पिछला टेस्ट इसी साल अप्रैल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वैसे वे अब तक कुल 13 टेस्ट में चार अर्धशतक और दो शतक की मदद से 829 रन बना चुके हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्कस हैरिस के रूप में नए चेहरे को शामिल किया गया है। 26 वर्षीय हैरिस दूसरे सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच के साथ ओपनिंग पर उतरेंगे। हैरिस अब तक 68 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 4153 रन जुटा चुके हैं। उन्होंने अक्टूबर में न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ विक्टोरिया की ओर से नाबाद 250 रन की पारी खेली थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा तीसरे स्थान पर खेलेंगे। टीम : आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ट्रेविड हैड, टिम पेन, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, नाथन लियोन, जोश हैजलवुड।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैनचेस्टर टेस्ट - ऋषभ पंत के दाहिने पैर में लगी गंभीर चोट
इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में जोफ्रा आर्चर को शामिल करने का चांस लेना होगा : जेम्स एंडरसन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीता सिडनी टेस्ट, सीरीज पर 3-1 से कब्जा