BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुरली विजय ने कहा, मैं बैकफुट पर खेलना पसंद करता हूं इसलिए...

मुरली विजय ने कहा, मैं बैकफुट पर खेलना पसंद करता हूं इसलिए...सिडनी। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी पिचें उन्हें एक बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद करेंगी। विजय ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकदाश के खिलाफ खेले गए अभ्यास मैच में 129 रनों की बेहतरीन पारी खेली। विजय को इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था और इसी वजह से वे विंडीज के खिलाफ खेली गई घरेलू सीरीज में टीम से बाहर कर दिए गए थे। 

ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक बार फिर उन्हें टीम में चुना गया और तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने 16 चौके तथा पांच छक्कों की मदद से बेहतरीन पारी खेली। विजय ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अभ्यास मैच में कुछ बाउंड्री मार सका, यह अच्छी बात है। मेरे हिस्से में जो मौके आए मैंने उन्हें अच्छे से भुनाया। मैं जानता था कि मेरे पास मौका है इसलिए मैं सकारात्मक सोच के साथ गया था। मैं अपने खेल और फिटनेस पर काम कर रहा हूं। 

उम्मीद है कि सीरीज में अच्छा योगदान दे पाऊंगा। विजय ने दूसरे सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। राहुल ने इस मैच में 62 रनों की पारी खेली। इससे टीम प्रबंधन को एक तरह से आसानी हुई है क्योंकि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के चोटिल होने के बाद सलामी जोड़ी को लेकर टीम की चिंता बढ़ गई थी। ऐसी स्थिति में इन दोनों का रन करना टीम के लिए अच्छी खबर है। 

विजय ने कहा, मैं तैयार हूं (काउंटी क्रिकेट, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में टूर मैच खेलने के लिए)। मैं बस जाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और टीम के लिए अपना योगदान देना चाहता हूं। मेरी हमेशा से यही सोच रही है और इस बार मैं कोई अलग सोच के साथ नहीं आया हूं।

 

विजय ने कहा कि वे ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं और 2014 में ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर उन्होंने जो फॉर्म दिखाई थी उसे एक बार फिर दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैं बैकफुट पर खेलना पसंद करता हूं इसलिए ऑस्ट्रेलिया की स्थिति मेरे खेल को भाती है। आपको ऑस्ट्रेलिया में उछाल मिलता है इसलिए आप अपने शॉट खेल सकते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More