BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिग बैश लीग : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीता उद्घाटन मैच, राशिद-कैरी हीरो

बिग बैश लीग : एडिलेड स्ट्राइकर्स ने जीता उद्घाटन मैच, राशिद-कैरी हीरोब्रिसबेन। मैन ऑफ द मैच अफगानी लेग स्पिनर राशिद खान और विकेटकीपर एलेक्स कैरी के खेल की बदौलत एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुए टी20 टूर्नामेंट बिग बैश लीग (बीबीएल) के उद्घाटन मैच में जीत दर्ज की। एडिलेड ने मेजबान ब्रिसबेन हीट को 5 गेंदों पहले 5 विकेट से हराया। ब्रिसबेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 146 रन बनाए। 

कप्तान क्रिस लिन ने 20 गेंदों पर चार चौकों व दो छक्कों की बदौलत सर्वाधिक 33 रन ठोके। 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने 22 गेंदोंपर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाए। 

विकेटकीपर जेजे पीयरसन ने नाबाद 24, एम ब्रायंट ने 22 और जेए बन्र्स ने 20 रन का योगदान दिया। विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम सिर्फ चार रन ही बना सके। राशिद चार ओवर में 19 रन पर तीन विकेट के साथ सफलतम गेंदबाज रहे। बेन स्टेनलेक व शॉर्ट ने 2-2 और नेसेर, पीटर सिडल व बेन लॉफलिन ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में एडिलेड ने 19.1 ओवर में लक्ष्य पांच विकेट खोकर मंजिल तय कर ली। सलामी बल्लेबाज के रूप में खेल रहे कैरी ने 46 गेंदों पर पांच चौकों व चार छक्कों की सहायता से 70 रन जुटाए। जेडब्ल्यू वेल्स ने नाबाद 24, वेदरल्ड ने 17, जेएस लेहमैन ने 16 रन की पारी खेली। जेम्स पैटिनसन ने दो, बन्र्स, स्वेपसन व बेन कटिंग ने 1-1 विकेट झटका। मुजीब खाली हाथ रह गए। इस मैच में बल्ले को उछालकर टॉस किया गया, जिसे एडिलेड के कप्तान कोलिन इनग्राम ने जीता।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More