BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एल्गर ने कहा, मेरी तनख्वाह तीन गुना बढ़ा देनी चाहिए क्योंकि...

एल्गर ने कहा, मेरी तनख्वाह तीन गुना बढ़ा देनी चाहिए क्योंकि...सेंचुरियन। पाकिस्तान जैसे शीर्ष गेंदबाजी क्रम के सामने यहां सेंचुरियन टेस्ट में शानदार अर्धशातकीय पारी खेलने वाले बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की पिचों पर बल्लेबाजी करना दुनिया में सबसे मुश्किल है। क्रिकइंफो के अनुसार, एल्गर की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रही। 

एल्गर ने 149 रनों का पीछा करते हुए अनुभवी बल्लेबाज हाशिम अमला के साथ 119 रनों की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एल्गर ने कहा कि उन्हें मेरी तनख्वाह तीन गुना बढ़ा देनी चाहिए (हंसते हुए) क्योंकि यहां दक्षिण अफ्रीका में यह बहुत मुश्किल काम है। 

निश्चित रूप से यह बल्लेबाजी करने के लिए दुनिया की सबसे कठिन जगह है और मैं इसका प्रमाण दे सकता हूं लेकिन एक बार जब आप मुश्किल समय से गुजर जाते हैं तब आपको बहुत संतुष्टि मिलती है।उन्होंने कहा कि आप पीछे मुडक़र जब उस मुश्किल समय को देखते हैं तब आपको बहुत आनंद आता है। बीयर का स्वाद और भी अच्छा लगता है। मैं आपको कह सकता हूं कि आप जब कठिन समय का सामना कर लेते हैं तब उसका बहुत लाभ मिलता है। 31 साल के एल्गर ने अब तक 52 टेस्ट में 40.92 के औसत से 13 अर्धशतक और 11 शतक की बदौलत 3315 रन बटोरे हैं। वे आठ वनडे भी खेल चुके हैं। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More