देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में चार मैच की सीरीज का तीसरा टेस्ट बुधवार को शुरू हुआ। पहले दिन भारत ने दो विकेट पर 215 रन बनाए। चेतेश्वर पुजारा 68 और कप्तान विराट कोहली 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली 107 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके जमा चुके हैं।
कोहली ने 2018 में टेस्ट में 5 शतक लगाए हैं और वे अगर इस मैच में सैकड़ा जड़ देते हैं तो भारत की ओर से एक साल में सर्वाधिक दफा 100 के आंकड़े तक पहुंचने के मामले में दूसरे स्थान पर आ जाएंगे। 30 वर्षीय कोहली के इस मैच से पहले 75 टेस्ट में 6508 रन हो गए थे। उनका 54.23 का औसत है। वे 25 शतक और 19 अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर 243 रन है। उनके 216 वनडे में 10232 और 65 टी20 मैच में 2167 रन हैं।
सचिन तेंदुलकर
वर्ष : 2010
रन : 1562
औसत : 78.10
शतक : 7
सुनील गावसकर
वर्ष : 1978
रन : 1099
औसत : 91.58
शतक : 5
गुंडप्पा विश्वनाथ
वर्ष : 1979
रन : 1388
औसत : 57.83
शतक : 5
सुनील गावसकर
वर्ष : 1983
रन : 1310
औसत : 46.78
शतक : 5
सचिन तेंदुलकर
वर्ष : 1999
रन : 1088
औसत : 68.00
शतक : 5
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सस्ते में सोना और चांदी खरीदने का मौका, कीमतें 10,600 रुपए तक कम हुई
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
रोहित-कोहली के भविष्य पर बोले पीटरसन, 'आईपीएल का करना होगा इंतजार'