BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पेन कप्तान, इन 2 की छुट्टी

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पेन कप्तान, इन 2 की छुट्टीऑस्ट्रेलिया की टीम अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला टेस्ट 7 से 11 अक्टूबर तक दुबई और दूसरा टेस्ट 16 से 20 अक्टूबर तक अबु धाबी में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी। 

इसमें बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और पीटर हैंड्सकॉम्ब की छुट्टी कर दी गई, जबकि आरोन फिंच और पीटर सिडल को शामिल किया गया है। विकेटकीपर टिम पेन की कप्तानी में इस सीरीज में खेलने वाली कंगारू टीम में मिशेल नेसेर, ब्रेंडन डोगेट और बल्लेबाज मार्नस लाबुशाग्ने को पहली बार शामिल किया गया है। 

सीए के चयनकर्ता ट्रेवर हॉन्स ने कहा कि हैंड्सकॉम्ब और मैक्सवेल के बारे में हमने बल्लेबाजी ग्रुप पर चर्चा के दौरान बात की थी लेकिन हमें परिस्थितियों और आगामी सीरीज में मिलने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर फैसला करना था। हॉन्स ने कहा कि फिंच एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट में खेलने का मौका देने के लिए यह सही समय है। शेफील्ड शील्ड में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More