BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सीरीज हार कर कोहली बोले, वह शुरुआत नहीं मिली जो हम चाहते थे

सीरीज हार कर कोहली बोले, वह शुरुआत नहीं मिली जो हम चाहते थेसाउथम्पटन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में मिली हार की वजह उपरी क्रम की असफलता को बताया है। मैन आफ द मैच मोइन अली (71/4) और जेम्स एंडरसन तथा बेन स्टोक्स के दो-दो विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां रोज बाउल स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भारत को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। 

 

कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘‘मैंने सोचा कि इंग्लैंड ने हमें यह लक्ष्य देने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन जिस तरह की पिच थी और गेंद घूम रही थी उससे हमारे लिए यह चुनौतीपूर्ण था। हमने सोचा कि हमारे पास इस मैच को जीतने का अच्छा मौका है, लेकिन हमें वह शुरूआत नहीं मिल पाई जो हम चाहते थे।’’ 

 

भारतीय टीम ने लंच से पहले 42 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन लंच के बाद वह एक समय तीन विकेट पर 123 रन बनाकर अच्छी स्थिति में था और इसके बाद उसने आखिरी के सात विकेट 61 रन जोडक़र गंवा दिए। मेहमान टीम चायकाल के बाद 69.4 ओवर में 184 रन पर ऑलआउट हो गई। 

 

कप्तान ने कहा, ‘‘ उन्होंने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया और हमें दबाव में बनाए रखा। इसका श्रेय उनकी अच्छी गेंदबाजी को जाता है। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। आप बड़ी साझेदारी करके ही मैच जीत सकते हैं लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे।’’ मेजबान इंग्लैंड ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच सात सितंबर से लंदन में खेला जाएगा। 

 

कोहली ने अगले मैच को लेकर कहा, ‘‘आखिरी मैच से पहले हमें इस मैच के सकारात्मक पक्षों को देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है क्योंकि उन्होंने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया।’’

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More