BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

दूरसंचार कंपनियों की आय 10.5 प्रतिशत घटी

दूरसंचार कंपनियों की आय 10.5 प्रतिशत घटीनयी दिल्ली । दूरसंचार कंपनियों की उपभोक्ता सेवाओं मसलन मोबाइल टेलीफोनी तथा डेटा आमदनी पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इससे पिछली तिमाही की तुलना में 10.5 प्रतिशत घटकर 37,284 करोड रपये रह गई। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने यह जानकारी दी है। इससे पिछली तिमाही यानी जुलाई सितंबर-2016 में कंपनियों की इन्हीं सेवाओं से कुल आय 41,681 करोड रपये रही थी। 

दूरसंचार क्षेत्र में इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में कुल मिलाकर दूरसंचार सेवाओं की बिक्री से 44,754 करोड रपये का समायोजित सकल राजस्व प्राप्त किया गया। मौजूदा दूरसंचार आपरेटरों ने नई कंपनी रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं की पेशकश को उनकी तिमाही आय में गिरावट के लिये दोषी ठहराया है।

रिलायंस जियो ने पिछले साल जुलाई से ही परीक्षण की शुरआत करते हुये अपनी निशुल्क 4जी सेवायें शुरू कर दी थी। परीक्षण के दौरान ही उसके 15 लाख ग्राहक बन गये। पांच सितंबर से कंपनी ने वाणिज्यिक तौर पर अपनी सेवाओं की शुरआत की और मात्र 170 दिन में ही उसके ग्राहकों का आंकडा 10 करोड तक पहुंच गया। इस दौरान रिलायंस जियो ने निशुल्क 4जी सेवायें दी जबकि अन्य दूरसंचार कंपनियां इसके साथ प्रतिस्पर्धा से जूझती रहीं। 

दूरसंचार कंपनियों को इस दौरान अपने समायोजित सकल राजस्व के आधार पर सरकारी लाइसेंस फीस और अन्य शुल्क भी चुकाने पडे। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर तिमाही में लाइसेंस फीस घटकर 3,698 करोड रूपये रह गई जो कि जुलाई सितंबर तिमाही में 4,091 करोड रूपये थी। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More