BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के विरुद्ध कैट का हल्ला बोल

मथुरा। देश में तेज़ी से बढ़ती विदेशी ई-कामर्स कम्पनियों द्वारा सरकार की नाक के नीचे खुलेआम किये जा रहे देश के क़ानूनों एवं नियमों के घोर उल्लंघन के  विरुद्ध निर्णायक लड़ाईं का आह्वान कर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स  (कैट) द्वारा देशव्यापी धरने का आयोजन किया गया।

धरने का उद्देश्य केंद्र सरकार से उपभोक्ता क़ानून में प्रस्तावित नियमों को तत्काल लागू करने की मांग प्रमुख है। इसी क्रम में एक माह ई-कामर्स पर हल्ला बोल नामक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया गया है।


गुरूवार को कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने दिल्ली से आगरा तक विरोध यात्रा निकाली इसी क्रम में मथुरा कैट इकाई के धरने को संबोधित करते हुए श्री खंडेलवाल ने कहा कि उपभोक्ता कानूनों के तहत विदेशी ई-कामर्स कंपनियों पर लगाम लगाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भारतीय व्यापारों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रच रही हैं। देश का व्यापारी अब ईस्ट इंडिया कंपनी के इन नए संस्करणों के विरुध्द लामबंद है। ब्रज प्रांत संयोजक अमित जैन ने पूरे माह चलने वाले आंदोलन की रूपरेखा से अवगत कराया।

इस अवसर पर मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय अग्रवाल बंटा,मीडिया प्रभारी चौधरी विजय आर्य,रमेश चंद बिंदल, जिलाध्यक्ष जुगल किशोर अग्रवाल, महामंत्री संजय बंसल, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र अग्रवाल सादाबाद वाले, मनीष  अग्रवाल सोरा वाले आदि उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More