BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

भारत के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट से संन्यास ले चुके राशिद, ये है टीम

भारत के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट से संन्यास ले चुके राशिद, ये है टीम इंग्लैंड ने भारत को उसी के हथियार स्पिन से मात देने के लिए लेग स्पिनर आदिल राशिद को संन्यास से वापस बुलाते हुए एक अगस्त से शुरू होने वाले पांच मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के लिए टीम की घोषणा की। मेजबान इंग्लैंड ने एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को पहली बार टीम में मौका दिया है।

25 साल के पोर्टर ने 61 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। पोर्टर ने 2017 में पहली काउंटी चैम्पियनशिप में 75 विकेट हासिल किए थे। उन्हें चोट से उबर रहे क्रिस वोक्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। ईसीबी ने अपने स्पिन विभाग को मजबूती देने के लिए राशिद के अलावा मोइन अली को भी शामिल किया है। मोइन ने 2014 में भारत के खिलाफ अपनी पहले टेस्ट सीरीज में कुल 19 विकेट चटकाए थे। 

इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट मैच खेल चुके मोइन ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच खेला था। नए राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने दिसंबर 2016 में भारत दौरे के बाद टेस्ट से संन्यास लेने वाले राशिद को लगभग दो साल बाद फिर लाल गेंद सौंपने का फैसला किया है। राशिद अपनी लेग स्पिन से भारतीय बल्लेबाजों को मुसीबत में डाल सकते हैं। राशिद भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में तीन विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच बने थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More