BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्टार तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान बाएं पैर की अंगुलियों में चोट के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 22 साल के मुस्ताफिजुर को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दौरान चोट लग गई थी। वे मुम्बई टीम का हिस्सा थे। आईपीएल समाप्त होने के बाद वे राष्ट्रीय टीम के अभ्यास शिविर से जुड़े थे, लेकिन उन्हें टीम के साथ जुडऩे की अनुमति नहीं दी गई। वेबसाइट आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के हवाले से मंगलवार को कहा कि जांच के बाद पता चला है कि मुस्ताफिजुर की अंगुलियों में अभी भी चोट है और वे कुछ सप्ताह और क्रिकेट से बाहर रहेंगे। बोर्ड ने मुस्ताफिजुर की जगह अभी किसी और के नाम की घोषणा नहीं की है। बांग्लादेश को भारत में देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन, पांच और सात जून को अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉल टेम्परिंग मामले में विवादों से घिरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी डेविड वार्नर और कैमरून बैनक्राफ्ट क्रिकेट जगत में वापसी के लिए तैयार हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, वार्नर और बैनक्राफ्ट को जुलाई में नॉर्दर्न टैरिटरी स्ट्राइकर लीग में शामिल किया गया है।  एनटी स्ट्राइकर लीग सीमित ओवरों की लीग है, जिसमें टी20 और वनडे मैच खेले जाएंगे। वार्नर इस लीग में दो मैच खेलेंगे, जबकि बैनक्राफ्ट पूरे टूर्नामेंट में शामिल रहेंगे। इस लीग के लिए क्रिकेट एनटी ने वार्नर और बैनक्राफ्ट से संपर्क किया था। टोरंटो में जुलाई में होने वाली कनाडा की ग्लोबल टी20 लीग में भी वार्नर को खेलते देखा जाएगा और इसी कारण वे एनटी स्ट्राइक लीग के केवल दो मैचों में ही खेलते हुए नजर आएंगे। इस बारे में वार्नर ने कहा कि मैं स्ट्राइक लीग में खेलने का इंतजार कर रहा हूं। इस प्रतियोगिता के बारे में मैंने बहुत कुछ सुना था और इसलिए मैं इसका हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने छह जून से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज डेवन स्मिथ को तीन साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, डेवन के अलावा गैर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जहमर हेमिल्टन को भी पहली बार टीम में शािमल किया गया है।  चयनकर्ता प्रमुख कॉर्टनी ब्राउन ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी टेस्ट टीम चुनी है जिसके सभी खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया है, जबकि हाल के समय में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत डेवन की टीम में वापसी हुई है। सीरीज के लिए घोषित 13 खिलाडिय़ों में से केवल चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार न्यूजीलैंड दौरे के लिए विंडीज टीम का हिस्सा थे।  वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। सीरीज का पहला मैच 6-10 जून को त्रिनिदाद में, दूसरा 14-18 जून तक सेंट लुसिया और तीसरा 23-27 जून तक बारबाडोस में खेला जाएगा जो कि दिन-रात का टेस्ट मैच होगा।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि वह कोई मशीन नहीं हैं, एक इंसान हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गर्दन में चोट के कारण इंग्लिश काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने की जानकारी दी।     कोच रवि शास्त्री ने कहा, विराट को काउंटी क्रिकेट से हटने का फैसला चोट के कारण लेना पड़ा। वह कोई मशीन नहीं हैं, एक इंसान ही हैं। यह कोई ऐसा केस नहीं है कि उनमें रॉकेट फ्यूल भर दें और पार्क में ले जाएं। किसी टॉप डॉग के साथ भी ऐसा नहीं किया जा सकता कि उसमें रॉकेट फ्यूल भर दिया जाए।   सरे क्रिकेट क्लब को होगा नुकसान सरे क्रिकेट क्लब ने जब बयान जारी कर बताया कि विराट इस सीजन में उनके क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे, तो क्लब के इस आधिकारिक पेज पर एक यूजर ने कॉमेंट पोस्ट किया- उन्हें रिफंड मिलना चाहिए जिन्होंने विराट कोहली को खेलते देखने के लिए टिकट खरीदे। यह तो साफ है कि विराट के काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने से सरे को रेवेन्यू में नुकसान होगा। सरे ने जताया दुख  सरे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एलेक स्टीवर्ट ने कहा, यह बेहद दुखद है कि विराट जून में सरे क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे लेकिन हम समझ सकते हैं कि चोट लग जाती हैं और हमें बीसीसीआई की मेडिकल टीम के फैसले का सम्मान करना चाहिए कि विराट के चोटिल होने का कारण उन्हें क्लब क्रिकेट से हटने के लिए कहा।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। स्टीवन स्मिथ की गैर मौजूदगी में आईपीएल-11 में दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी का मौका मिला। राजस्थान ने प्लेऑफ (अंतिम 4) तक का सफर तय किया। राजस्थान को बुधवार को कोलकाता में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में 25 रन से हरा दिया। हालांकि इस मैच में रहाणे एक व्यक्तिगत उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।    रहाणे ने 41 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। इसके साथ ही वे आईपीएल में राजस्थान के टॉप स्कोरर बन गए हैं। रहाणे ने 86 मैच में 2417 रन बनाए हैं। रहाणे का औसत 34.52 और स्ट्राइक रेट 120.48 है। रहाणे के खाते में 16 अर्धशतक और एक शतक (नाबाद 103 रन) है। 29 वर्षीय रहाणे ने 44 टेस्ट में 2883, 90 वनडे में 2962 और 20 टी20 में 375 रन बनाए हैं।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

रोम। इटली ओपन का खिताब आठवीं बार जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल सोमवार को जारी पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) रैंकिंग में दोबारा शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। बीबीसी के अनुसार, नडाल ने रविवार को यहां इटली ओपन के एक रोमांचक फाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 1-6, 6-3 से मात दी।    इटली ओपन का खिताब जीतने के बाद 31 वर्षीय नडाल 8770 अंकों के साथ पहला पायदान हासिल किया, जबकि फेडरर 8670 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर लुढक गए। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले क्रोएशिया के मारिन सिलिक को भी एक स्थान का लाभ हुआ और 4950 अंकों के साथ वे चौथे पायदान पर पहुंच गए जबकि बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव पांचवें पायदान पर खिसक गए। ज्वेरेव फाइनल में मिली हार के बावजूद तीसरे पायदान पर बने हुए हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग : इटली ओपन में हार के बावजूद हालेप शीर्ष पर कायम   रोम। इटली ओपन के फाइनल में मिली हार के बावजूद रोमानिया की सिमोना हालेप सोमवार को जारी महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में पहले पायदान पर बरकरार हैं। यहां इटली ओपन के फाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलीना ने हालेप को 6-0, 6-4 से करारी शिकस्त दी लेकिन इस हार का प्रभाव हालेप की रैंकिंग पर नहीं पड़ा। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पहले दस स्थानों में केवल एक बदलाव हुआ है।    टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली लातविया की जेलेना ओस्तापेंको 5382 अंकों के साथ पांचवें पायदान पर पहुंच गई है जबकि चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा एक पायदान के नुकसान के साथ छठे स्थान पर खिसक गई हैं। अमेरिका की वीनस विलियम्स और स्लोन स्टीफेंस नौवें एवं दसवें पायदान पर कायम है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

दुबई। शशांक मनोहर मंगलवार को निर्विरोध दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसीसी) के अध्यक्ष चुने गए हैं। आईसीसी द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, शशांक इस पद के लिए इकलौते दावेदार थे। शशांक पहली बार 2016 में इस पद पर बैठे थे।    उन्होंने कहा, एक बार फिर आईसीसी का चेयरमैन बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं इसके लिए आईसीसी के निदेशक का धन्यवाद देता हूं जिन्होंने लगातार मेरा समर्थन किया। उन्होंने कहा, पिछले दो साल में हमने कई बड़े कदम उठाए हैं। मैं जब 2016 में इस पद पर बैठा था तब जो वादे किए उन्हें पूरा किया।   भारत के रहने वाले शशांक ने कहा, अगले दो साल में हम अपने सदस्यों के साथ मिलकर वैश्विक स्तर पर खेल को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। खेल अच्छी स्थिति में है, लेकिन हम इसकी देखभाल करने वाले हैं। हमें लगातार मेहनत करनी होगी।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल-11 का 45वां मैच राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं।   जवाब में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 7 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। आरसीबी को पहला झटका अली के रूप में लगा जो एक रन के स्कोर पर बोल्ट का शिकार बने। कोहली 42 रन व डिविलियर्स 12 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं।     कप्तान अय्यर 32 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। वहीं पंत ने एक बार फिर टीम को अहम योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके व चार छक्के लगाए। पंत अली की गेंद पर आउट हुए। शंकर 21 और अभिषेक शर्मा 46 रन पर नाबाद लौटे। शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में चार छक्कों की मदद से शानदारी पारी खेली। रन पर नाबाद लौटे। शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में चार छक्कों की मदद से शानदारी पारी खेली। आरसीबी की ओर से चहल ने दो, अली और सिराज ने एक-एक विकेट लिया। चहल ने शॉ को दो रन व जेसन रॉय को 12 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया।    युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इस सीजन में अब तक 11 में से 3 मैच ही जीते हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली की टीम ने अब तक 10 में से 3 मैच जीते हैं और 7 में उसे हार मिली है।    दिल्ली टीम 8 टीमों की तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है, आरसीबी उससे एक स्थान ऊपर 7वें नंबर पर है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

हैदराबाद। दीपक चहर (3/15) की शानदार गेंदबाजी और अंबाती रायडू (79) तथा सुरेश रैना (नाबाद 54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को उसी के घर में चार रन से हरा दिया। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मिली जीत के साथ चेन्नई ने अंकतालिका में किंग्स इलेवन पंजाब को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है।   चेन्नई ने चौथी जीत हासिल की है, वहीं हैदराबाद को दूसरी हार मिली है। पंजाब और चेन्नई के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर चेन्नई शीर्ष पर है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 183 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद की टीम अपने कप्तान केन विलियमसन (84) की शानदार पारी के बावजूद हासिल नहीं कर पाई और चार रनों से हार गई।    चेन्नई की ओर से दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिए पारी की शुरुआत बेहद खराब रही। चहर ने रिकी भुई को खाता खोलने का मौका दिए बगैर शेन वॉटसन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। मैदान के एक छोर पर टीम की पारी को संभाले खड़े विलियमसन रन बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा था। 10 के कुल योग पर हैदराबाद के लिए मुसीबत बनकर खड़े चहर ने मनीष पांडे को भी पवेलियन भेज दिया।    मनीष, कर्ण शर्मा के हाथों लपके गए। उन्हें भी चहर ने खाता खोलने का मौका नहीं दिया। इसके बाद आए दीपक हुड्डा (1) केवल एक रन ही बना पाए थे कि वह भी चहर की ही गेंद पर रवींद्र जड़ेजा के हाथों लपके गए और हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया। शाकिब अल-हसन (24) ने चौथे विकेट के लिए कप्तान विलियमसन के साथ 49 रनों की साझेदारी की और टीम को 71 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर कर्ण ने शाकिब को रैना के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेज दिया।    अनुभवी बल्लेबाज यूसुफ पठान (45) ने विलियमसन के साथ मिलकर 79 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी की और टीम को 150 के स्कोर पर लाकर उसे जीत की उम्मीद दिखाई। लेकिन, ब्रावो ने विलियमसन को जड़ेजा के हाथों कैच आउट करा हैदराबाद की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया।    विलियमसन ने 51 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और पांच छक्के लगाए। इसके बाद टीम के खाते में सात रन और जुड़ पाए थे कि ठाकुर की गेंद पर पठान भी रैना के हाथों लपके गए।    रिद्धिमान साहा (नाबाद 5) और राशिद खान (नाबाद 17) ने अपनी कोशिश जारी रखी। एक समय पर टीम को दो गेंदों पर 10 रनों की जरूरत थी। राशिद ने चौका मारने के साथ ही टीम की जीत की उम्मीदों को हवा दे दी थी, लेकिन अगली गेंद पर वह कमाल नहीं कर पाए और टीम को चार रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस पारी में चहर के अलावा, ठाकुर, कर्ण और ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। इससे पहले, चेन्नई के लिए भी पारी की शुरूआत खराब रही। 14 के कुल योग पर उसने वॉटसन (9) के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया। वाटसन को भुवनेश्वर ने दीपक के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, फाफ डु प्लेसिस (11) के साथ रैना टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे, लेकिन राशिद ने प्लेसिस को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्हें रिद्धिमान साहा ने स्टंप आउट किया।    प्लेसिस के आउट होने के बाद रायडू ने रैना के साथ टीम की पारी को संभाला और 112 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर उसे 144 के स्कोर तक पहुंचाया। इस बीच रायडू ने आईपीएल में इस सीजन का पहला अर्धशतक पूरा किया। रायडू को 144 के स्कोर पर विलियमसन और सिद्धार्थ ने रन आउट कर चेन्नई का तीसरा विकेट गिराया। उन्होंने 37 गेंदों में नौ चौके और चार छक्के लगाए। रैना ने इसके बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (नाबाद 25) के साथ 38 रन जोड़े और पूरे ओवर समाप्त होने तक टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया। रैना ने भी इस सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 43 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इस पारी में हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर और राशिद ने एक-एक विकेट लिया।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। मेक्सिको में चल रहे शूटिंग वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाडिय़ों ने देश का नाम रोशन किया है। मेक्सिको के गुवादालाजारा में चल रहे शूटिंग वल्र्ड कप में मनु भाकर ने गोल्ड जीतकर मेक्सिको में तिरंगा लहराया है।    हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 16 साल की मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ये गोल्ड जीता है। सिर्फ 2 साल पहले निशानेबाजी शुरू करने वाली मनु ने पिछले साल दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किए थे।    चौंकाने वाली बात ये है कि मनु पहले मुक्केबाजी किया करती थीं। इससे पहले मनु दिसंबर महीने में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर देश को गौरवांवित करने वाली भारतीय महिला जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी की प्रशंसा करते हुए दीपा करमाकर ने कहा कि अरुणा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। अरुणा ने जिमनास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट होने का इतिहास रचा।    राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत की झोली में यह पदक आया है। ऐसे में अरुणा से देशवासियों की उम्मीदें अधिक हो गई हैं। रियो ओलम्पिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा के साथ ही अरुणा प्रशिक्षण करती हैं। दीपा ने कहा, मैं इस पदक से काफी खुश हूं। अरुणा का प्रदर्शन काफी अच्छा था।   मैंने 2011 से ही उनके साथ प्रशिक्षण किया है और 2014 से 2017 तक हम साथ ही रहते थे। उन्होंने कहा, वह अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखने वाली अरुणा में पदक जीतने की भूख है। इस विश्व कप से पहले वह प्रशिक्षण के लिए विदेश गई थीं। उनके लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का सही मौका था और उन्होंने ऐसा किया भी।" दीपा ने कहा, मेरी आशा है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतें। उनकी जैसी खिलाड़ी प्रणती नायक हैं, जो गोल्ड कोस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। घुटने की सर्जरी होने के बाद हाल ही में अगरतला की रहने वाली 24 वर्षीया भारतीय जिमनास्ट दीपा ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। राजधानी में राष्ट्रीय शिविर के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी।   मुंबई में उनकी सर्जरी हुई थी। दीपा ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न होने के लिए मुझे खेद है। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मैंने कांस्य पदक जीता था। मैंने अब प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चोट में हो रहे सुधार से मैं काफी खुश हूं। मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने का है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। कनाडा की अपनी पहली घरेलू टी20 लीग ग्लोबल टी20 कनाडा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति से क्रिकेट कनाडा काफी खुश है। गुरुवार को एक राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई। इस लीग की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी। इस लीग की अवधारणा, प्रणाली और प्रबंधन मर्करी ग्रुप ने देश में आधिकारिक क्रिकेट निकाय-क्रिकेट कनाडा के साथ मिलकर किया है।    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने भारत दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, एक बल्ले पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रूडो ने ग्लोबल टी20 कनाडा को शुभकामनाएं दीं। इस लीग में छह टीमें होंगी, जिनके मैच टोरंटो के टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग एवं कर्लिग क्लब, सनीब्रुक पार्क, माप्ले लीफ क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे।लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम में कनाडा के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इस मौके पर क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष रणजीत सैनी ने कहा कि इस लीग में कनाडा में खेले जाने वाले क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने की क्षमता है। यह एक बड़ी चुनौती है और क्रिकेट कनाडा एक सफल लीग के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लीग न केवल एक बड़ी प्रतियोगिता होगी, बल्कि इससे कनाडा के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।     साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More