BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विश्व कप में कांस्य जीतने वालीं अरुणा के लिए दीपा ने कहा ऐसा

विश्व कप में कांस्य जीतने वालीं अरुणा के लिए दीपा ने कहा ऐसानई दिल्ली। जिमनास्टिक विश्व कप में कांस्य पदक हासिल कर देश को गौरवांवित करने वाली भारतीय महिला जिमनास्ट अरुणा बुद्दा रेड्डी की प्रशंसा करते हुए दीपा करमाकर ने कहा कि अरुणा में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में अप्रैल में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन होगा। अरुणा ने जिमनास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट होने का इतिहास रचा। 

 

राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत की झोली में यह पदक आया है। ऐसे में अरुणा से देशवासियों की उम्मीदें अधिक हो गई हैं। रियो ओलम्पिक में चौथा स्थान हासिल करने वाली दीपा के साथ ही अरुणा प्रशिक्षण करती हैं। दीपा ने कहा, मैं इस पदक से काफी खुश हूं। अरुणा का प्रदर्शन काफी अच्छा था।

 

मैंने 2011 से ही उनके साथ प्रशिक्षण किया है और 2014 से 2017 तक हम साथ ही रहते थे। उन्होंने कहा, वह अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपनी कड़ी मेहनत पर भरोसा रखने वाली अरुणा में पदक जीतने की भूख है। इस विश्व कप से पहले वह प्रशिक्षण के लिए विदेश गई थीं। उनके लिए विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने का सही मौका था और उन्होंने ऐसा किया भी।" दीपा ने कहा, मेरी आशा है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतें। उनकी जैसी खिलाड़ी प्रणती नायक हैं, जो गोल्ड कोस्ट में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं। घुटने की सर्जरी होने के बाद हाल ही में अगरतला की रहने वाली 24 वर्षीया भारतीय जिमनास्ट दीपा ने प्रशिक्षण की शुरुआत की। राजधानी में राष्ट्रीय शिविर के दौरान उन्हें घुटने में चोट लगी थी।

 

मुंबई में उनकी सर्जरी हुई थी। दीपा ने कहा, राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल न होने के लिए मुझे खेद है। 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में मैंने कांस्य पदक जीता था। मैंने अब प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। चोट में हो रहे सुधार से मैं काफी खुश हूं। मेरा लक्ष्य एशियाई खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने का है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More