BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

IPL-11 : दिल्ली 181/4, आरसीबी को दो झटके, 66/2

IPL-11 : दिल्ली 181/4, आरसीबी को दो झटके, 66/2नई दिल्ली। दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आईपीएल-11 का 45वां मैच राजधानी दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए हैं।

 

जवाब में 182 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 7 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। आरसीबी को पहला झटका अली के रूप में लगा जो एक रन के स्कोर पर बोल्ट का शिकार बने। कोहली 42 रन व डिविलियर्स 12 रन पर क्रीज पर मौजूद हैं।

 

 

कप्तान अय्यर 32 रन बनाकर सिराज की गेंद पर कोहली को कैच थमा बैठे। वहीं पंत ने एक बार फिर टीम को अहम योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 34 गेंदों का सामना करते हुए 61 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके व चार छक्के लगाए। पंत अली की गेंद पर आउट हुए। शंकर 21 और अभिषेक शर्मा 46 रन पर नाबाद लौटे। शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में चार छक्कों की मदद से शानदारी पारी खेली। रन पर नाबाद लौटे। शर्मा ने मात्र 19 गेंदों में चार छक्कों की मदद से शानदारी पारी खेली। आरसीबी की ओर से चहल ने दो, अली और सिराज ने एक-एक विकेट लिया। चहल ने शॉ को दो रन व जेसन रॉय को 12 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। 

 

युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने इस सीजन में अब तक 11 में से 3 मैच ही जीते हैं। दूसरी तरफ विराट कोहली की टीम ने अब तक 10 में से 3 मैच जीते हैं और 7 में उसे हार मिली है। 

 

दिल्ली टीम 8 टीमों की तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है, आरसीबी उससे एक स्थान ऊपर 7वें नंबर पर है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More