BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

विराट मशीन नहीं, एक इंसान हैं, उनमें रॉकेट फ्यूल नहीं भरा जा सकता: शास्त्री

विराट मशीन नहीं, एक इंसान हैं, उनमें रॉकेट फ्यूल नहीं भरा जा सकता: शास्त्रीनई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली का समर्थन करते हुए कहा है कि वह कोई मशीन नहीं हैं, एक इंसान हैं। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली गर्दन में चोट के कारण इंग्लिश काउंटी क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उनके काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने की जानकारी दी।

 

 

कोच रवि शास्त्री ने कहा, विराट को काउंटी क्रिकेट से हटने का फैसला चोट के कारण लेना पड़ा। वह कोई मशीन नहीं हैं, एक इंसान ही हैं। यह कोई ऐसा केस नहीं है कि उनमें रॉकेट फ्यूल भर दें और पार्क में ले जाएं। किसी टॉप डॉग के साथ भी ऐसा नहीं किया जा सकता कि उसमें रॉकेट फ्यूल भर दिया जाए।

 

सरे क्रिकेट क्लब को होगा नुकसान

सरे क्रिकेट क्लब ने जब बयान जारी कर बताया कि विराट इस सीजन में उनके क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे, तो क्लब के इस आधिकारिक पेज पर एक यूजर ने कॉमेंट पोस्ट किया- उन्हें रिफंड मिलना चाहिए जिन्होंने विराट कोहली को खेलते देखने के लिए टिकट खरीदे। यह तो साफ है कि विराट के काउंटी क्रिकेट नहीं खेलने से सरे को रेवेन्यू में नुकसान होगा।

सरे ने जताया दुख 

सरे डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट एलेक स्टीवर्ट ने कहा, यह बेहद दुखद है कि विराट जून में सरे क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकेंगे लेकिन हम समझ सकते हैं कि चोट लग जाती हैं और हमें बीसीसीआई की मेडिकल टीम के फैसले का सम्मान करना चाहिए कि विराट के चोटिल होने का कारण उन्हें क्लब क्रिकेट से हटने के लिए कहा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More