BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्मिथ की 3 साल बाद इंडीज टीम में वापसी, 13 खिलाडिय़ों में से...

स्मिथ की 3 साल बाद इंडीज टीम में वापसी, 13 खिलाडिय़ों में से...वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने छह जून से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाज डेवन स्मिथ को तीन साल बाद टेस्ट टीम में शामिल किया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, डेवन के अलावा गैर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज जहमर हेमिल्टन को भी पहली बार टीम में शािमल किया गया है। 

चयनकर्ता प्रमुख कॉर्टनी ब्राउन ने कहा कि उन्होंने एक ऐसी टेस्ट टीम चुनी है जिसके सभी खिलाडिय़ों ने शानदार खेल दिखाया है, जबकि हाल के समय में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत डेवन की टीम में वापसी हुई है। सीरीज के लिए घोषित 13 खिलाडिय़ों में से केवल चार ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पिछली बार न्यूजीलैंड दौरे के लिए विंडीज टीम का हिस्सा थे। 

वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। सीरीज का पहला मैच 6-10 जून को त्रिनिदाद में, दूसरा 14-18 जून तक सेंट लुसिया और तीसरा 23-27 जून तक बारबाडोस में खेला जाएगा जो कि दिन-रात का टेस्ट मैच होगा।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More