BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रियो डी जनेरियो। उरुग्वे के पूर्व स्ट्राइकर सेबेस्टियन एब्रयू ने अपने करियर में 26वें क्लब के साथ करार कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 41 वर्षीय खिलाड़ी सेबेस्टियन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।    सेबेस्टियन ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने सैंटियागो क्लब ऑडेक्स इटालियानो के साथ 12 माह का करार किया है। वे पुएटरे मोंट से अलग हो गए हैं। अपने करियर में सबसे अधिक क्लबों के साथ करार करने के क्रम में सेबेस्टियन ने जर्मनी के गोलकीपर लुट्स फानेस्टियल को पीछे छोड़ दिया है।    सेबेस्टियन ने फुटबॉल जगत में अपने करियर की शुरुआत 1995 में उरुग्वे के क्लब डेफेंसर के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अर्जेंटीना, स्पेन, ब्राजील, मेक्सिको, इजरायल, पराग्वे और एस साल्वाडोर के क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए सेबेस्टियन 70 मैच खेल चुके हैं और इन मैचों में उन्होंने 20 गोल दागे हैं। मैनचेस्टर युनाइटेड के फेलानी ने इंग्लैंड में बदसलूकी की शिकायत की   मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर मारुआने फेलानी ने गुरुवार को मैदान पर आक्रामक खिलाड़ी और खूनी के नाम से बुलाए जाने की शिकायत की। बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फेलानी इंग्लैंड में 2008 से खेल रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने एवरटन के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2013 में मैनचेस्टर युनाइटेड आ गए।    स्काइ स्पोट्र्स ने फेलानी के हवाले से लिखा है, उन्होंने मुझे आक्रामक खिलाड़ी और खूनी की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा, देखिए, मैं सनकी हूं। टीम कई बार मुश्किल जीतें चाहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि मैं खलनायक बनकर निकला हूं। फेलानी ने कहा, मैं क्या करूं जब वो मेरे बाल खींचे तो? यह मजाक लगता है, लेकिन इससे वाकई तकलीफ होती है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन के एंकल में चोट लगी है। बुधवार को यह लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज होटल में अपने बाएं पैर के टखने पर मोटी पट्टी बांधे दिखा। टीम को कुछ घंटे बाद ही साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना था। बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।    बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, फिजियो को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। शिखर धवन टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। धवन के चोटिल होने के कारण माना जा रहा है कि अब 5 जनवरी से केपटाउन में खेले जाने वाले टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध है।   बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि  शिखर के चोटिल टखने की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही टीम के फिजियो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को शिखर की यह रिपोर्ट देंगे। फिलहाल, शिखर टीम के साथ सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि पहले टेस्ट से पहले वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

करौली। हिंडौन सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में चल रही क्रिकेट सीरीज पर सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से 6 मोबाइल, हिसाब-किताब का रजिस्टर व 50 हजार 320 रुपए भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है।   हिंडौन सिटी कोतवाली थाना प्रभारी अध्यात्म गौतम ने बताया कि एसपी अनिल कयाल को मुखबिर से सूचना मिली कि हिंडौन सिटी में क्रिकेट की बिग वेस सीरीज पर जीत-हार व रनों तथा गेदबाजों के द्वारा डाले जाने वाले ओवरों पर सट्टे की खाईवाली चल रही है। इस पर एसपी ने विशेष टीम का गठन किया तथा चिन्हित स्थान पर दबिश दी। वहां अज्जू पुत्र मन्टूराम जाति धाकड़ निवासी खटीकपाड़ा हिंडौन सिटी बुकी के रूप में क्रिकेट की बिग वेस सीरीज पर जीत-हार व रनों तथा गेदबाजों के द्वारा डाले जाने वाले ओवरों पर सट्टे की खाईवाली कर रहा था।    पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से सट्टा की राशि 50320 रुपए, 6 मोबाइल, एक रजिस्टर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। अपने बेहतरीन हरनफनमौला खेल के दम पर भारत ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है।   भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर श्रीलंकाई टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और अपने गेंदबाजों के दम पर उसे निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सीमित कर दिया। इस आसान से लक्ष्य को हासिल करने के लिए हालांकि मेजबान टीम को आखिरी ओवर की दूसरी गेंद तक का इंतजार करना पड़ा। भारत ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए श्रीलंका के जीत के साथ दौरे का अंत करने के सपने को तोड़ दिया।   भारत को हालांकि अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी। उसने 17 के कुल स्कोर लोकेश राहुल (4) का विकेट खो दिया था। वहीं कप्तान रोहित (27) 39 के कुल स्कोर पर दासुन शनका की गेंद पर आउट हो गए थे।   युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (30) ने मनीष पांडे (32) के साथ भारतीय पारी को अच्छी तरह आगे बढ़ाया, लेकिन 81 के कुल स्कोर पर वह दुर्भाग्यवश तरीके से रन आउट हो गए।   धनंजय डी सिल्वा की गेंद को पांडे ने सीधे मारा जो धनंजय के हाथ से टकरा कर दूसरे छोर पर लगे स्टम्प में लगी। इस समय अय्यर दूसरे छोर पर क्रिज से बाहर थे और इसी कारण रन आउट हो गए। हार्दिक पांड्या सिर्फ चार रन ही बना सके। पांडे की पारी का अंत दुशमंथा चामिरा ने एक बेहतरीन इन स्विंग गेंद से 108 के स्कोर पर किया। यहां से मैच फंसता नजर आ रहा था, लेकिन दिनेश कार्तिक (नाबाद 18) और महेंद्र सिंह धौनी (16) ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए मैच भारत की झोली में डाल दिया।   इससे पहले, भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से वंचित रखा। भारत के लिए जयदेव उनादकट और पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।   पहली पारी खेलने उतरी श्रीलंका को दूसरे ओवर में ही उनादकट ने निरोशन डिकवेला (1) को सिराज के हाथों कैच करा आठ के कुल स्कोर पर पहला झटका दिया। पिछले मैच में आतिशी पारी खेलने वाले कुशल परेरा (4) को अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेल रहे ऑफ स्पिनर सुंदर ने अपनी ही गेंद पर कैच कर पवेलियन भेज दिया। परेरा 14 के कुल स्कोर पर आउट हुए।   चार रन बाद उपुल थरंगा (11) उनादकट की गेंद पर पांड्या के हाथों लपके गए। यहां से सदिरा समाराविक्रमा (21) ने असेला गुणारत्ने (36) के साथ पारी को संभालने की कोशिश की और कुछ हद तक कामयाब भी रहे। दोनों ने टीम का स्कोर 56 रनों तक पहुंचा दिया था, लेकिन पांड्या ने समाराविक्रमा को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराते हुए इस 38 रनों की साझेदारी को तोड़ा।   दनुशका गुणाथिलका तीन रन ही बना सके और कुलदीप यादव का पहला शिकार बने। कप्तान थिसारा परेरा (11) को 85 के कुल स्कोर पर सिराज ने आउट कर अपना खाता खोला।   एक छोर पर खड़े गुणारत्ने को दासुन शनाका का साथ मिला, लेकिन कुछ देर बाद 111 के कुल स्कोर पर पांड्या की गेंद पर कुलदीप ने गुणारत्ने का कैच पकड़ उनकी पारी का अंत किया। शनाका 20 रनों के साथ नाबाद लौटे। उनके साथ अकिला धनंजय दो रनों पर नाबाद रहे। साभार-khaskhabar.com       

Read More

इंदौर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण दो सप्ताह के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इंदौर में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए मैथ्यूज को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।    भारत के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकते हुए मैथ्यूज को दर्द की शिकायत हुई। वे तीसरे ओवर को पूरा किए बगैर मैदान से बाहर चले गए। इस कारण वे बल्लेबाजी के लिए टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाए।   श्रीलंका टीम के प्रबंधन ने मैथ्यूज की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या की पुष्टि की। इस कारण मैथ्यूज न केवल भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं, बल्कि आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में उनकी उपस्थिति अस्पष्ट है। आधिकारिक बयान के अनुसार, मैथ्यूज को ठीक होने में दो सप्ताह का समय लगेगा। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट मैदान पर उनकी वापसी में इससे भी अधिक समय लगेगा। 30 वर्षीय मैथ्यूज ने मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे में शतक लगाया था। मैथ्यूज के 72 टेस्ट में 4914 रन व 33 विकेट, 195 वनडे में 5065 रन व 114 विकेट और 71 टी20 मुकाबलों में 1055 रन व 37 विकेट हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

कटक। लोकेश राहुल (61) के अर्धशतक के बाद लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपनी फिरकी में फंसा कर बुधवार को श्रीलंका को बाराबती स्टेडियम में खेले गए पहले टी-20 मैच में 93 रनों से हार को विवश कर दिया। इसी के साथ भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। यह भारत की रनों के लिहाज से इस प्रारुप में सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे। राहुल के अलावा महेंद्र सिंह धौनी ने नाबाद 39 और मनीष पांडे ने 32 रनों की पारी खेली। श्रीलंकाई टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और ताश के पत्तों की तरह 16 ओवरों में 87 रनों पर ही ढेर हो गई।    भारत के लिए मैन ऑफ द मैच चहल ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। कुलदीप यादव और हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। जयदेव उनादकट को एक विकेट मिला। चुनौती पूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम को 15 के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। अपना दूसरा टी-20 मैच खेल रहे उनादकट ने निरोशन डिकवेला (13) को राहुल के हाथों कैच कराया। उपुल थरंगा (23) अच्छी लय में दिख रहे थे। उन्होंने चहल पर कुछ अच्छे शॉट भी लगाए, लेकिन चहल की ही एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर धौनी के दस्तानों में जा समाई।    एंजेलो मैथ्यूज को चहल ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। यहां से विकेटों की झड़ी लग गई और श्रीलंकाई टीम 100 रनों से पहले ही ढेर होकर मैच गंवा बैठी। श्रीलंका के सिर्फ तीन ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छू सके। डिकवेला और थरंगा की सलामी जोड़ी के अलावा तीसरे नंबर के बल्लेबाज कुशल परेरा ने 19 रन बनाए। इन शीर्ष तीन बल्लेबाजों के बाद कोई भी दो अंक में नहीं पहुंच सका। इससे पहले, श्रीलंकाई कप्तान परेरा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारती कप्तान रोहित शर्मा (17) के साथ राहुल पारी की शुरुआत करने आए। उन्होंने शुरू से ही बेहतरीन शॉट्स खेले और गेंदें बर्बाद नहीं की। दूसरे छोर से रोहित भी अपनी लय में थे। हालांकि पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मैथ्यूज की गेंद पर वह गलत शॉट खेल गए। गेंद सीधे दुशमंथा चामिरा के हाथों में गई। रोहित का विकेट 38 के कुल स्कोर पर गिरा।  इसके बाद युवा श्रेयस अय्यर (24) ने राहुल के साथ टीम का स्कोर 101 तक पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर नुवान प्रदीप की गेंद ने अय्यर के बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर डिकवेला के दस्तानों में समा गई। इसके कुछ देर बाद परेरा ने राहुल को बोल्ड मार उनकी पारी का अंत किया। राहुल ने 48 गेंदें खेलीं और सात चौकों के साथ एक छक्का लगाया। रनगति धीमी थी और लग रहा था कि भारत 160-165 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगा, लेकिन धौनी और पांडे ने आखिरी ओवरों में एक्सीलेटर पर पैर रखा और स्कोर 180 तक पहुंचा दिया।    इस जोड़ी ने 19वें ओवर में 21 रन और आखिरी ओवर में 20 रन जोड़े। धौनी 22 गेंदों में चार चौके और एक छक्के के साथ 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी का एकमात्र छक्का भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर जड़ा। वहीं पांडे ने धौनी का बखूबी साथ दिया और 18 गेंदों में दो छक्के व इतने ही छक्के लगाते हुए 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। श्रीलंका की तरफ से मैथ्यूज, परेरा, प्रदीप ने एक-एक विकेट लिए।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में जीत का सूखा झेल रही मौजूदा विजेता एटीके ने आखिरकार रविवार को मुम्बई फुटबाल एरेना में मेजबान मुम्बई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। साल 2014 और 2016 में आईएसएल ताज हासिल करने वाली इस टीम की जीत के हीरो रहे रोबिन सिंह, जिन्होंने 54वें मिनट में जेक्विन्हा की मदद से एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम का सूखा खत्म किया। इस जीत ने एटीके को 10 टीमों का तालिका में 10वें से आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके खाते में पांच अंक हो गए हैं।   मुम्बई पांचवें स्थान पर ही कायम है। घर में मुम्बई की तीन मैचों में यह पहली हार है। इस मैच से पहले एटीके ने चार मैच खेले थे और उसके खाते में दो ड्रॉ और दो हार थी। खिताब बचाने के लिए एटीके को मुम्बई में किसी भी हाल में जीत का खाता खोलना था और इसी को ध्यान में रखते हुए एटीके ने सीटी बजते ही आक्रामक शुरुआत की। पांचवें मिनट में उसे फ्रीकिक मिला, जिस पर रायन टेलर ने एक बेहतरीन क्रास बॉक्स में भेजा।    रोबी कीन गेंद के काफी करीब थे लेकिन वह उस तक पहुंच नहीं बना सके। अगर वह सफल हो गए होते तो एटीके का खाता खुल गया होता। टेलर नहीं नहीं रुके। नौवें मिनट में एक बार फिर गेंद को बॉक्स में पहुंचाया। गेंद सही दिशा में गई और उसे बाहर करने के प्रयास में राफा जोर्डा आत्मघाती गोल के करीब थे। वह तो अच्छा हुआ कि उनके हेडर को गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने समय रहते रोक लिया। टेलर ने 17वें मिनट में एक और शानदार मूव बनाया।    उनका क्रास बॉक्स में गया, जहां टॉम थोर्प मुस्तैद थे। टॉम ने एक शानदार हेडर लिया और गेंद को गोलकीपर अमरिंदर के बाईं ओर से गोलपोस्ट में डालने का प्रयास किया लेकिन अमरिंदर ने यहां शानदार बचाव करते हुए मुम्बई को पिछडऩे से बचा लिया। एटीके ने 21वें मिनट में एक बार फिर मौका बनाया। जेक्विन्हा ने बॉक्स में रुपर्ट नोनग्रुम को एक शानदार पास दिया।    रुपर्ट ने उस पर प्रयास किया लेकिन चौकस अमरिंदर ने एक बार फिर एटीके के हमले को नाकाम कर दिया। 31वें मिनट में एटीके को नुकसान हुआ। रुपर्ट को पीला कार्ड दिखाया गया। मुम्बई ने यहां से दबाव बनाना शुरू किया। 34वें मिनट में बलवंत सिंह ने अच्छा प्रयास करते हुए बॉक्स में पहुंचने में सफलता हासिल की और फिर इचीले इमाना को पास दिया लेकिन उनका शॉट डिफलेक्ट कर दिया गया। पहला हाफ गोल के लिहाज से खाली रहा लेकिन एटीके ने जितने प्रयास किए, उससे यही लग रहा था कि पहले गोल की सफलता से ही मिलेगी। हालांकि मुम्बई ने भी आक्रमण शुरू कर दिए थे लेकिन उसमें धार नहीं था। दूसरे हाफ की शुरुआत मुम्बई के लिए निराशाजनक रही। 51वें मिनट में सहनाज सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया। मेजबान इससे बैकफुट पर आते दिखे और इसका फायदा मेहमानों ने उठाया और 54वें मिनट में अपना खाता खोल दिया।   मेहमान टीम के लिए रोबिन सिंह ने लगातार प्रयास कर रहे जेक्विन्हा के पास पर शानदार गोल किया। एटीके की आक्रमण पंक्ति यहीं नहीं रुकी। उसके लिए 72वें मिनट में टेलर और कीन ने आपसी साझेदारी से एक शानदार मूव बनाया लेकिन मुम्बई के गोलकीपर ने उसे नाकाम कर दिया। अमरिंदर ने इस मैच में मुम्बई के लिए कम से कम तीन गोल बचाए। मुम्बई ने एचिले इमाना के माध्यम से 86वें मिनट में एक बेहतरीन मूव बनाया।   उनका क्रास बॉक्स में सीधे थियागो सांतोस के पास गया, जिन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन वह एटीके के डिफेंडर द्वारा रोक दिया गया। इमाना तेजी से गेंद की ओर लपके एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन एक बार फिर एटीके के डिफेंडर ने उसे रोक दिया। मुम्बई को बराबरी पर लाने के जी-जान से जुटे इमाना ने 90वें मिनट में भी एक शानदार मूव बनाया और प्रांजल भूमिज के लिए मौका बनाया। प्रांजल ने जोरदार शॉट लगाया लेकिन एटीके के गोलकीपर देबजीत मजूमदार ने एक बेहतरीन बचाव किया। साभार-khaskhabar.com     

Read More

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने सोमवार को घोषणा की है कि भारत के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले खेले जाने वाला अभ्यास मैच रद्द कर दिया गया है। सीएसए के अनुसार, भारत ने इस अभ्यास मैच के बजाए दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के आयोजन का आग्रह किया। साथ ही तेज गेंदबाजी का अभ्यास करने के लिए भारतीय टीम अपने साथ चार अतिरिक्त गेंदबाज लेकर जाएगी।    सीएसए ने एक बयान में कहा, यह सुझाव दिया जाता है कि यूरोलक्स बोलेंज पार्क में भारत के लिए दो दिवसीय अभ्यास मैच का आयोजन न किया जाए। इन दो दिनों के लिए भारत ने प्रशिक्षण सत्र का विकल्प चुना है। इस अभ्यास मैच को रद्द करने के लिए किसी प्रकार का आधिकारिक कारण नहीं दिया गया है। इस कार्यक्रम में बदलाव का मतलब है कि भारत सीधा दक्षिण अफ्रीका के साथ पांच जनवरी को केपटाउन में पहला टेस्ट मैच खेलेगा।   इससे पहले, विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका एकादश के साथ अभ्यास मैच खेलना था। दूसरा टेस्ट मैच सुपर स्पोर्ट पार्क में 13 से 17 जनवरी और तीसरा टेस्ट मैच वांडर्स में 24 से 28 जनवरी तक खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच छह वनडे मैच की सीरीज खेली जाएगी, जो एक फरवरी से शुरू होगी। इस बीच, भारत ने अभ्यास मैच खेलने की अपनी योजना को खत्म करके दक्षिण अफ्रीका दौरे में नेट प्रैक्टिस के दौरान अपने चार युवा तेज गेंदबाजों की सेवाएं लेने का फैसला किया है। ये चार तेज गेंदबाज हैदराबाद के मोहम्मद सिराज, मध्यप्रदेश के अवैश खान, दिल्ली के नवदीप सैनी और केरल के यॉर्कर विशेषज्ञ बासिल थम्पी हैं। ये सभी तेज गेंदबाज 140 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं तथा रणजी और आईपीएल में तथा भारत-ए की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। साभार-khaskhabar.com     

Read More

लंदन। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फिलहाल पांच टेस्ट की एशेज सीरीज खेली जा रही है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती दोनों टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इसके बाद दोनों देश के बीच 14 जनवरी से पांच मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड ने बुधवार को टीम घोषित कर दी है।    इसमें ऑलराउंडर बेन स्टोक्स और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स की वापसी हुई है, जो फिलहाल टेस्ट मुकाबले नहीं खेल रहे हैं। 25 सितंबर को ब्रिस्टल में नाइट क्लब के बाहर हुई घटना को लेकर स्टोक्स व हेल्स को सस्पेंड कर दिया गया था।   हालांकि हेल्स को पहले ही क्लीन चिट मिल गई थी और उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दी गई। अब उनके साथ स्टोक्स को भी चुना गया है। वैसे अभी स्टोक्स के खिलाफ जांच चल रही है और ऐसे में तय नहीं है कि उन्हें वनडे खिलाया जाएगा या नहीं।     साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान पर तीन मैच की सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट के 5वें दिन का खेल जारी है। अंतिम समाचार मिलने तक 410 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम के दूसरी पारी में 38 ओवर में 95/4 रन रन हो गए थे। धनंजय डिसिल्वा (55) व कप्तान दिनेश चांडीमल (21) क्रीज पर हैं। आज आउट होने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज (1) हैं। रवींद्र जडेजा ने तीन और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया है। इससे पहले श्रीलंका ने आज सुबह 31/3 रन से आगे खेलना शुरू किया। भारत ने पहली पारी 536/7 रन और दूसरी पारी 246/5 रन पर घोषित की थी। श्रीलंका की पहली पारी 373 रन पर सिमटी।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाडिय़ों द्वारा की गई प्रदूषण की शिकायत पर कहा कि यह मुद्दा जितना था उससे ज्यादा बताया गया। शमी ने हालांकि कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों को अब प्रदूषण की समस्या इतनी परेशान नहीं करती, क्योंकि वे अब इसके आदि हो गए हैं।    दूसरे दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क लगाकर उतरे थे। प्रदूषण के कारण मैच तीन बार रोका गया था। शमी ने तीसरे दिन सोमवार को खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, जितनी ये प्रदूषण वाली बात है जाहिर सी बात है कि सोचने का विषय है, लेकिन जितना बताया जा रहा था उतना भी नहीं था।    हो सकता है कि हम इस तरह के वातावरण के आदि हो गए है, ज्यादा उस चीज को बर्दाश्त करते हैं तो हो सकता हमें दिक्कत न हो, लेकिन प्रदूषण की जो वजह हो उसे कम किया जाए तो बेहतर है। दिक्कत तो हमेशा हम लोगों को ही आनी है, लेकिन हमें अब आदत हो गई है। भारतीय खिलाडिय़ों ने दो दिन में श्रीलंका के खिलाडिय़ों के चार कैच छोड़े, जिसमें से तीन कैच 111 रन बनाने वाले एंजेलो मैथ्यूज के थे। मैथ्यूज को दूसरे दिन विराट कोहली ने जीवनदान दिया था। वहीं तीसरे दिन रोहित शर्मा और अतिरिक्त खिलाड़ी विजय शंकर ने उनके कैच छोड़े।    इस पर शमी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, आप ऐसा नहीं कह सकते की मशीन खड़ी है, जो पकड़ लेगी। हालांकि, जहां तक कैच छूटने का सवाल है तो गुस्सा आता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम पूरे साल एक साथ देश के लिए खेलते हैं। यह खेल का हिस्सा है, इसे जितना नजरअंदाज करेंगे, अच्छा होगा।   साभार-khaskhabar.com         

Read More

नई दिल्ली। भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन एक बार फिर रंग में दिखे। कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में पिच से मदद नहीं मिलने के कारण अश्विन कुछ खास नहीं कर पाए थे, लेकिन नागपुर में दूसरे टेस्ट में उन्होंने अपनी उपयोगिता साबित कर दी।    अश्विन ने मैच में आठ विकेट चटकाए। चौथे दिन के खेल में कमाल की गेंदबाजी कर उन्होंने श्रीलंका को पारी की हार झेलने के लिए मजबूर कर दिया। मौजूदा टेस्ट सीरीज से पहले अश्विन पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर थे।    वे इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के बाद भारत में घरेलू क्रिकेट खेलते भी नजर आए। इस बीच, श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 300 विकेट लेने का विश्व कीर्तिमान बनाने वाले आर अश्विन को बधाई देते हुए कहा कि वे फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिरकी गेंदबाज हैं।मुरलीधरन ने कहा कि मैं अश्विन को बधाई देना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट लेना बड़ी उपलब्धि है। वे वनडे टीम में नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि भारत के लिए वनडे क्रिकेट भी लगातार खेलकर उसमें भी इस प्रदर्शन को दोहराएंगे। अभी अश्विन के सामने लंबा करिअर है और वे कई रिकॉर्ड बनाएंगे। वे अभी 31-32 साल के ही हैं और कम से कम 4-5 साल और खेलेंगे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More