देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंदौर। श्रीलंका क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या के कारण दो सप्ताह के लिए क्रिकेट मैदान से बाहर हो गए हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को इंदौर में भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए मैथ्यूज को मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई थी।
भारत के खिलाफ गेंदबाजी के दौरान अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद फेंकते हुए मैथ्यूज को दर्द की शिकायत हुई। वे तीसरे ओवर को पूरा किए बगैर मैदान से बाहर चले गए। इस कारण वे बल्लेबाजी के लिए टीम के साथ मैदान पर नहीं उतर पाए।
श्रीलंका टीम के प्रबंधन ने मैथ्यूज की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या की पुष्टि की। इस कारण मैथ्यूज न केवल भारत के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच से बाहर हो गए हैं, बल्कि आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए टीम में उनकी उपस्थिति अस्पष्ट है। आधिकारिक बयान के अनुसार, मैथ्यूज को ठीक होने में दो सप्ताह का समय लगेगा। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि क्रिकेट मैदान पर उनकी वापसी में इससे भी अधिक समय लगेगा। 30 वर्षीय मैथ्यूज ने मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे में शतक लगाया था। मैथ्यूज के 72 टेस्ट में 4914 रन व 33 विकेट, 195 वनडे में 5065 रन व 114 विकेट और 71 टी20 मुकाबलों में 1055 रन व 37 विकेट हैं।
साभार-khaskhabar.com












