देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका के चुनौतीपूर्ण दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन के चोटिल होने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिखर धवन के एंकल में चोट लगी है। बुधवार को यह लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज होटल में अपने बाएं पैर के टखने पर मोटी पट्टी बांधे दिखा। टीम को कुछ घंटे बाद ही साउथ अफ्रीका के लिए रवाना होना था। बीसीसीआई ने भी ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में लिखा, फिजियो को अभी अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। शिखर धवन टीम के साथ ट्रैवल कर रहे हैं। अभी यह नहीं बताया जा सकता कि वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। धवन के चोटिल होने के कारण माना जा रहा है कि अब 5 जनवरी से केपटाउन में खेले जाने वाले टेस्ट में उनका खेलना संदिग्ध है।
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि शिखर के चोटिल टखने की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही टीम के फिजियो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को शिखर की यह रिपोर्ट देंगे। फिलहाल, शिखर टीम के साथ सफर कर रहे हैं। हालांकि अभी इस पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि पहले टेस्ट से पहले वह टीम में चयन के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर
T20 वर्ल्ड कप: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल, जानिए कैसा है पिच का मिजाज?
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर