BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्ट्राइकर सेबेस्टियन एब्रयू का 26वें क्लब के साथ करार का रिकॉर्ड

स्ट्राइकर सेबेस्टियन एब्रयू का 26वें क्लब के साथ करार का रिकॉर्डरियो डी जनेरियो। उरुग्वे के पूर्व स्ट्राइकर सेबेस्टियन एब्रयू ने अपने करियर में 26वें क्लब के साथ करार कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 41 वर्षीय खिलाड़ी सेबेस्टियन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। 

 

सेबेस्टियन ने अपने ट्वीट में बताया कि उन्होंने सैंटियागो क्लब ऑडेक्स इटालियानो के साथ 12 माह का करार किया है। वे पुएटरे मोंट से अलग हो गए हैं। अपने करियर में सबसे अधिक क्लबों के साथ करार करने के क्रम में सेबेस्टियन ने जर्मनी के गोलकीपर लुट्स फानेस्टियल को पीछे छोड़ दिया है। 

 

सेबेस्टियन ने फुटबॉल जगत में अपने करियर की शुरुआत 1995 में उरुग्वे के क्लब डेफेंसर के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने अर्जेंटीना, स्पेन, ब्राजील, मेक्सिको, इजरायल, पराग्वे और एस साल्वाडोर के क्लबों का प्रतिनिधित्व किया है। उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम के लिए सेबेस्टियन 70 मैच खेल चुके हैं और इन मैचों में उन्होंने 20 गोल दागे हैं। मैनचेस्टर युनाइटेड के फेलानी ने इंग्लैंड में बदसलूकी की शिकायत की

 

मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के मिडफील्डर मारुआने फेलानी ने गुरुवार को मैदान पर आक्रामक खिलाड़ी और खूनी के नाम से बुलाए जाने की शिकायत की। बेल्जियम के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी फेलानी इंग्लैंड में 2008 से खेल रहे हैं। इससे पहले, उन्होंने एवरटन के साथ इंग्लिश प्रीमियर लीग में हिस्सा लिया था। इसके बाद वह 2013 में मैनचेस्टर युनाइटेड आ गए। 

 

स्काइ स्पोट्र्स ने फेलानी के हवाले से लिखा है, उन्होंने मुझे आक्रामक खिलाड़ी और खूनी की संज्ञा दी है। उन्होंने कहा, देखिए, मैं सनकी हूं। टीम कई बार मुश्किल जीतें चाहती हैं, लेकिन कई बार ऐसा हुआ है कि मैं खलनायक बनकर निकला हूं। फेलानी ने कहा, मैं क्या करूं जब वो मेरे बाल खींचे तो? यह मजाक लगता है, लेकिन इससे वाकई तकलीफ होती है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More