BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फॉर्मूला-1 : सेबेस्टियन वेटल बने ब्राजीलियन ग्रांप्री के विजेता

फॉर्मूला-1 : सेबेस्टियन वेटल बने ब्राजीलियन ग्रांप्री के विजेतासाओ पाउलो। फरारी के चालक सेबेस्टियन वेटल ने ब्राजीलियन ग्रांप्री पर कब्जा जमा लिया है। यह उनकी इस सीजन में पांचवीं फॉर्मूला वन जीत है। इसके साथ ही उन्होंने ड्राइवर चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया। मर्सिडीज के वाल्टेरी बोटास को दूसरा स्थान मिला। इस रेस में फरारी के किमि राइकोनेन को तीसरा स्थान मिला। पिछले महीने अपना चौथा विश्व खिताब जीतने वाले लुइस हेमिल्टन इस रेस में चौथे स्थान पर रहे। 

 

वेटल ने रेस जीतने के बाद कहा, शुरुआत में मैं अच्छा जा रहा था, लेकिन इसके बाद पहिये में थोड़ी परेशानी आई। उन्होंने कहा, तब मैंने सोचा कि मैंने शायद मौका गंवा दिया, लेकिन वाल्टेरी संघर्ष कर रहे थे, इसलिए मेरे पास मौका था और मुझे लगता है कि मैंने उन्हें थोड़ा बहुत हैरान कर दिया। हेमिल्टन 345 अंकों के साथ ड्राइवरों की रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं। उनके पीछे वेटल 302 अंकों के साथ हैं। 280 अंकों के साथ बोटास तीसरे स्थान पर हैं।ट्रम्पोलिन जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप में चीन ने जीते 7 स्वर्ण

 

सोफिया (बुल्गारिया)। चीन ने यहां रविवार को समाप्त हुए 32वीं ट्रम्पोलिन जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप में 14 में से सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। आखिरी दिन चीन की टीम ने एक रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया। रूस तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ बेलारूस ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More