BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हिसार बच्ची से रेप का मामला, हरियाणा सरकार ने दिए SIT जांच के आदेश

हिसार बच्ची से रेप का मामला, हरियाणा सरकार ने दिए SIT जांच के आदेशचण्डीगढ़। हरियाणा के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उकलाना में छह वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म की घोर निंदा करते हुए इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना करार दिया। उन्होंने कहा कि दुष्कर्म पीडि़ता को हर हालत में न्याय दिलाया जाएगा। घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने इसकी जांच एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) से करवाने के निर्देश दिए हैं।

 

वित्तमंत्री ने यह बात हिसार में कही। उन्होंने कहा कि उकलाना में अबोध बच्ची के साथ हुए इस कुकृत्य को पाप नहीं, महापाप कहना चाहिए और इस घटना के दोषी को कानून में निर्धारित सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। यह अमानवीय दर्दनाक कृत्य है जिसने संपूर्ण मानवता को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और तत्परता से त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को जल्द ही सलाखों के पीछे भिजवाया जाएगा। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More