BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रदूषण के मुद्दे और कैच टपकाने पर ऐसा बोले मोहम्मद शमी

प्रदूषण के मुद्दे और कैच टपकाने पर ऐसा बोले मोहम्मद शमीनई दिल्ली। भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंकाई खिलाडिय़ों द्वारा की गई प्रदूषण की शिकायत पर कहा कि यह मुद्दा जितना था उससे ज्यादा बताया गया। शमी ने हालांकि कहा कि भारतीय खिलाडिय़ों को अब प्रदूषण की समस्या इतनी परेशान नहीं करती, क्योंकि वे अब इसके आदि हो गए हैं। 

 

दूसरे दिन के दूसरे सत्र में पांच से ज्यादा श्रीलंकाई खिलाड़ी मैदान पर मास्क लगाकर उतरे थे। प्रदूषण के कारण मैच तीन बार रोका गया था। शमी ने तीसरे दिन सोमवार को खेल खत्म होने के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, जितनी ये प्रदूषण वाली बात है जाहिर सी बात है कि सोचने का विषय है, लेकिन जितना बताया जा रहा था उतना भी नहीं था। 

 

हो सकता है कि हम इस तरह के वातावरण के आदि हो गए है, ज्यादा उस चीज को बर्दाश्त करते हैं तो हो सकता हमें दिक्कत न हो, लेकिन प्रदूषण की जो वजह हो उसे कम किया जाए तो बेहतर है। दिक्कत तो हमेशा हम लोगों को ही आनी है, लेकिन हमें अब आदत हो गई है। भारतीय खिलाडिय़ों ने दो दिन में श्रीलंका के खिलाडिय़ों के चार कैच छोड़े, जिसमें से तीन कैच 111 रन बनाने वाले एंजेलो मैथ्यूज के थे। मैथ्यूज को दूसरे दिन विराट कोहली ने जीवनदान दिया था। वहीं तीसरे दिन रोहित शर्मा और अतिरिक्त खिलाड़ी विजय शंकर ने उनके कैच छोड़े। 

 

इस पर शमी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, आप ऐसा नहीं कह सकते की मशीन खड़ी है, जो पकड़ लेगी। हालांकि, जहां तक कैच छूटने का सवाल है तो गुस्सा आता है, लेकिन एक टीम के तौर पर हम पूरे साल एक साथ देश के लिए खेलते हैं। यह खेल का हिस्सा है, इसे जितना नजरअंदाज करेंगे, अच्छा होगा।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More