BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ISL-4 : मुंबई सिटी को हरा मौजूदा विजेता ATK ने खोला खाता

ISL-4 : मुंबई सिटी को हरा मौजूदा विजेता ATK ने खोला खातामुंबई। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के चौथे सीजन में जीत का सूखा झेल रही मौजूदा विजेता एटीके ने आखिरकार रविवार को मुम्बई फुटबाल एरेना में मेजबान मुम्बई सिटी एफसी को 1-0 से हरा दिया। साल 2014 और 2016 में आईएसएल ताज हासिल करने वाली इस टीम की जीत के हीरो रहे रोबिन सिंह, जिन्होंने 54वें मिनट में जेक्विन्हा की मदद से एक बेहतरीन गोल कर अपनी टीम का सूखा खत्म किया। इस जीत ने एटीके को 10 टीमों का तालिका में 10वें से आठवें स्थान पर पहुंचा दिया है। उसके खाते में पांच अंक हो गए हैं।

 

मुम्बई पांचवें स्थान पर ही कायम है। घर में मुम्बई की तीन मैचों में यह पहली हार है। इस मैच से पहले एटीके ने चार मैच खेले थे और उसके खाते में दो ड्रॉ और दो हार थी। खिताब बचाने के लिए एटीके को मुम्बई में किसी भी हाल में जीत का खाता खोलना था और इसी को ध्यान में रखते हुए एटीके ने सीटी बजते ही आक्रामक शुरुआत की। पांचवें मिनट में उसे फ्रीकिक मिला, जिस पर रायन टेलर ने एक बेहतरीन क्रास बॉक्स में भेजा। 

 

रोबी कीन गेंद के काफी करीब थे लेकिन वह उस तक पहुंच नहीं बना सके। अगर वह सफल हो गए होते तो एटीके का खाता खुल गया होता। टेलर नहीं नहीं रुके। नौवें मिनट में एक बार फिर गेंद को बॉक्स में पहुंचाया। गेंद सही दिशा में गई और उसे बाहर करने के प्रयास में राफा जोर्डा आत्मघाती गोल के करीब थे। वह तो अच्छा हुआ कि उनके हेडर को गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने समय रहते रोक लिया। टेलर ने 17वें मिनट में एक और शानदार मूव बनाया। 

 

उनका क्रास बॉक्स में गया, जहां टॉम थोर्प मुस्तैद थे। टॉम ने एक शानदार हेडर लिया और गेंद को गोलकीपर अमरिंदर के बाईं ओर से गोलपोस्ट में डालने का प्रयास किया लेकिन अमरिंदर ने यहां शानदार बचाव करते हुए मुम्बई को पिछडऩे से बचा लिया। एटीके ने 21वें मिनट में एक बार फिर मौका बनाया। जेक्विन्हा ने बॉक्स में रुपर्ट नोनग्रुम को एक शानदार पास दिया। 

 

रुपर्ट ने उस पर प्रयास किया लेकिन चौकस अमरिंदर ने एक बार फिर एटीके के हमले को नाकाम कर दिया। 31वें मिनट में एटीके को नुकसान हुआ। रुपर्ट को पीला कार्ड दिखाया गया। मुम्बई ने यहां से दबाव बनाना शुरू किया। 34वें मिनट में बलवंत सिंह ने अच्छा प्रयास करते हुए बॉक्स में पहुंचने में सफलता हासिल की और फिर इचीले इमाना को पास दिया लेकिन उनका शॉट डिफलेक्ट कर दिया गया। पहला हाफ गोल के लिहाज से खाली रहा लेकिन एटीके ने जितने प्रयास किए, उससे यही लग रहा था कि पहले गोल की सफलता से ही मिलेगी। हालांकि मुम्बई ने भी आक्रमण शुरू कर दिए थे लेकिन उसमें धार नहीं था। दूसरे हाफ की शुरुआत मुम्बई के लिए निराशाजनक रही। 51वें मिनट में सहनाज सिंह को पीला कार्ड दिखाया गया। मेजबान इससे बैकफुट पर आते दिखे और इसका फायदा मेहमानों ने उठाया और 54वें मिनट में अपना खाता खोल दिया।

 

मेहमान टीम के लिए रोबिन सिंह ने लगातार प्रयास कर रहे जेक्विन्हा के पास पर शानदार गोल किया। एटीके की आक्रमण पंक्ति यहीं नहीं रुकी। उसके लिए 72वें मिनट में टेलर और कीन ने आपसी साझेदारी से एक शानदार मूव बनाया लेकिन मुम्बई के गोलकीपर ने उसे नाकाम कर दिया। अमरिंदर ने इस मैच में मुम्बई के लिए कम से कम तीन गोल बचाए। मुम्बई ने एचिले इमाना के माध्यम से 86वें मिनट में एक बेहतरीन मूव बनाया।

 

उनका क्रास बॉक्स में सीधे थियागो सांतोस के पास गया, जिन्होंने एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन वह एटीके के डिफेंडर द्वारा रोक दिया गया। इमाना तेजी से गेंद की ओर लपके एक जोरदार शॉट लगाया लेकिन एक बार फिर एटीके के डिफेंडर ने उसे रोक दिया। मुम्बई को बराबरी पर लाने के जी-जान से जुटे इमाना ने 90वें मिनट में भी एक शानदार मूव बनाया और प्रांजल भूमिज के लिए मौका बनाया। प्रांजल ने जोरदार शॉट लगाया लेकिन एटीके के गोलकीपर देबजीत मजूमदार ने एक बेहतरीन बचाव किया।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More