BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस T20 लीग को मिली ICC की स्वीकृति, जुलाई में होगी शुरू

इस T20 लीग को मिली ICC की स्वीकृति, जुलाई में होगी शुरूनई दिल्ली। कनाडा की अपनी पहली घरेलू टी20 लीग ग्लोबल टी20 कनाडा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से स्वीकृति मिल गई है। इस स्वीकृति से क्रिकेट कनाडा काफी खुश है। गुरुवार को एक राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी घोषणा की गई। इस लीग की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी। इस लीग की अवधारणा, प्रणाली और प्रबंधन मर्करी ग्रुप ने देश में आधिकारिक क्रिकेट निकाय-क्रिकेट कनाडा के साथ मिलकर किया है। 

 

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने भारत दौरे के अंतिम चरण में गुरुवार को राजधानी दिल्ली के एक स्कूल में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान, एक बल्ले पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रूडो ने ग्लोबल टी20 कनाडा को शुभकामनाएं दीं। इस लीग में छह टीमें होंगी, जिनके मैच टोरंटो के टोरंटो क्रिकेट स्केटिंग एवं कर्लिग क्लब, सनीब्रुक पार्क, माप्ले लीफ क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे।लीग में हिस्सा लेने वाली हर टीम में कनाडा के चार-चार खिलाड़ी शामिल हैं और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। इस मौके पर क्रिकेट कनाडा के अध्यक्ष रणजीत सैनी ने कहा कि इस लीग में कनाडा में खेले जाने वाले क्रिकेट को पूरी तरह से बदलने की क्षमता है। यह एक बड़ी चुनौती है और क्रिकेट कनाडा एक सफल लीग के आयोजन के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह लीग न केवल एक बड़ी प्रतियोगिता होगी, बल्कि इससे कनाडा के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More