BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

T20 मैच में आज इंडीज से भिडऩे को तैयार ICC विश्व एकादश

 T20 मैच में आज इंडीज से भिडऩे को तैयार ICC विश्व एकादशलंदन। लोकप्रिय क्रिकेट स्टेडियम में गुरुवार को खेले जाना वाला प्रदर्शनी मैच आईसीसी विश्व एकादश के दिग्गजों और वेस्टइंडीज टीम के बीच यादगार होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10.30 बजे शुरू होगा। इस चैरिटी मैच का लक्ष्य कैरीबियाई क्षेत्र के पांच क्रिकेट स्टेडियमों के नवीनीकरण के लिए फंड जमा करना है, जो इरमा और मारिया तूफानों के कारण पिछले साल क्षतिग्रस्त हो गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद आफरीदी को आखिरकार विश्व एकादश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। 

उन्हें इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन के स्थान पर कप्तान बनाया गया है। एक घरेलू मैच के दौरान उंगली पर चोट लगने के कारण मोर्गन विश्व एकादश टीम से बाहर हो गए। आफरीदी ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आईसीसी विश्व एकादश टीम की कमान संभालना बड़े सम्मान की बात है और वे भी इतने अच्छे कारण के लिए। मैं आश्वस्त हूं कि सभी खिलाड़ी इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें लोगों को उच्च स्तरीय क्रिकेट खेल देखने का मौका मिलेगा। विश्व एकादश की टीम में थोड़े बदलाव हुए हैं। 

मोर्गन, आफरीदी, शोएब मलिक, थिसारा परेरा, राशिद खान, शाकिब अल-हसन, तमीम इकबाल, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, ल्यूक रोंची, मिशेल मेक्लेघन जैसे खिलाडिय़ों को पहले घोषित हुई टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, शाकिब ने निजी कारणों से नाम वापस ले लिया और ऐसे में उनके स्थान पर किशोर खिलाड़ी संदीप लामिचाने का नाम शामिल किया गया। पांड्या ने भी नाम वापस ले लिया और उनके स्थान पर मोहम्मद शमी को विश्व एकादश में जगह मिली है। सैम बिलिंग्स को मोर्गन की जगह टीम में शामिल किया गया है। 

इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी आदिल राशिद को भी देरी से 12 सदस्यीय विश्व एकादश में जगह मिली। यह टीम अब भी मजबूत है, क्योंकि कार्तिक, बिलिंग्स, मलिक, आफरीदी और परेरा बल्लेबाजी क्रम में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। विश्व एकादश के स्पिन गेंदबाज राशिद और लामिचाने के साथ आफरीदी भी पूरी तरह से तैयार हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More