देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
टांटन। क्रिकेट में इन दिनों रनों की बौछार जारी है। मंगलवार को जहां इंग्लैंड की पुरुष टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ वनडे क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बना डाला वहीं बुधवार को क्रिकेट जगत में एक और धमाका हुआ।
इस बार धमाका पुरुष टीम ने नहीं बल्कि महिला टीम ने किया है। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बना डाला।
न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टाउंटन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज मुकाबले में 20 ओवरों में एक विकेट पर 216 रन ठोक डाले।
यह महिला टी-20 का वल्र्ड रिकॉर्ड स्कोर है। इससे पहले इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया की महिलाओं ने इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 209 रन बनाए थे।
महिला टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक टीम स्कोर
1. न्यूजीलैंड 216/1 विरुद्ध साउथ अफ्रीका - 2018
2. ऑस्ट्रेलिया 209/4 विरुद्ध इंग्लैंड - 2018
3. साउथ अफ्रीका 205/1 विरुद्ध नीदरलैंड - 2010
सुजी बेट्स ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की 30 साल की सलामी बल्लेबाज सुजी बेट्स ने इस मैच में 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में 2639 रन बना डाले। उन्होंने इंग्लैंड की सी. एडवर्ड्स (2605) को पीछे छोड़ा। मजे की बात है कि सुजी के इस रिकॉर्ड के आगे पुरुष खिलाड़ी पीछे छूट चुके हैं। पुरुष इंटरनेशनल टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल (2271) के नाम है।
साभार-khaskhabar.com












