BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गिलक्रिस्ट ने कहा, अगर ऑस्ट्रेलिया को फिर टॉप पर आना है तो...

गिलक्रिस्ट ने कहा, अगर ऑस्ट्रेलिया को फिर टॉप पर आना है तो...लंदन। हाल ही में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया ने काफी कुछ देखा। बीते दिनों जो हुआ उससे पूरा देश एक तरह से हैरान था, लेकिन पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का मानना है कि एक बार जब क्रिकेट दोबारा से शुरू होगी तो सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जाएगा। उस विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को पहली बार मैदान पर उतरेगी। वह यहां द ओवल पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलेगी।

बीबीसी ने गिलक्रिस्ट के हवाले से लिखा है, वो विश्वास जो खो चुका है, उसे दोबारा पाने के प्रयास में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज पहला कदम है। इसमें कोई शक नहीं है कि जो हुआ उसके लिए खिलाड़ी जिम्मेदार थे। इस दिग्गज बल्लेबाज ने कहा कि इस टीम को उस विवाद से निकलने में परेशानी तो आएगी लेकिन समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। 

पूर्व विकेटकीपर ने कहा, अगले 12 महीनों में इस टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। न सिर्फ दर्शकों, प्रशंसकों का विश्वास जीतने में बल्कि खिलाडिय़ों को बनाने में भी। इसमें काफी चुनौतियां आने वाली हैं। गिलक्रिस्ट ने माना है कि यह टीम के लिए सही समय नहीं है और ऐसे में टीम के सीनियर खिलाडिय़ों को आगे आना होगा।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More