BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दक्षिण अफ्रीका को मिली राहत, डेल स्टेन की वापसी, ये है पूरी टीम

दक्षिण अफ्रीका को मिली राहत, डेल स्टेन की वापसी, ये है पूरी टीमकेपटाउन। दक्षिण अफ्रीका के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज डेल स्टेन को अगले महीने से शुरू हो रहे श्रीलंकाई दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने सोमवार को श्रीलंका दौरे के लिए टीम का ऐलान किया। स्टेन को इसी साल की शुरुआत में केपटाउन में भारत के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में चोट लग गई थी। तब से वे मैदान से बाहर हैं। उन्होंने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में वापसी कर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। 

टीम की कमान फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है। टीम में तबरेज शम्सी को शामिल किया गया है वहीं शॉन वोन बेर्ग को पहली बार दक्षिण अफ्रीकी टीम में जगह मिली है। सीएसए की राष्ट्रीय चयन समिति के कनवेनर लिंडा जोंडी ने कहा कि हमारी विश्वस्तरीय तेज गेंदबाजों की टीम में स्टेन का स्वागत है, खासकर मोर्ने मोर्केल के संन्यास लेने के बाद। उन्होंने कहा, कागिसो रबाडा ने भी अच्छी वापसी की है और उनकी चोट सही हो गई है।

उन्होंने कहा, हमने टीम का चयन श्रीलंकाई परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया है। टीम में दो स्पिनर हैं जिनका घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है। वोन बेर्ग हमें बल्लेबाजी में निचले क्रम में और मजबूती देंगे। उन्होंने कहा, हेनरिक क्लासेन को भी टेस्ट टीम में पहली बार जगह मिली है। वे क्विंटन डी कॉक की गैरमौजूदगी में विकेटकीपिंग का विकल्प प्रदान करेंगे।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More