BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहला T20 मैच : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से हराया

पहला T20 मैच : अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 45 रन से हरायाअफगानिस्तान ने गजब के खेल का प्रदर्शन करते हुए यहां रविवार देर रात खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले टी20 मैच में बांग्लादेश को 45 रन से हरा दिया। बांग्लादेश के सामने 20 ओवर में 168 रन का लक्ष्य था। वह 19 ओवर में 122 रन पर ही ढेर हो गई। ओपनर तमीम इकबाल और शब्बीर रहमान खाता भी नहीं खोल पाए। लिटन दास ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। 

उनकी 39 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का शुमार रहा। महमूदुल्ला ने 49 गेंदों पर तीन चौकों व एक छक्के की बदौलत 29 रन का योगदान दिया। विकेटकीपर मुश्फिकुर रहमान ने 20, कप्तान शाकिब अल हसन ने 15 और मोसादेक हुसैन ने 14 रन की पारी खेली।

हाल ही आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर राशिद खान मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने तीन ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शपूर जदरान ने 40 रन पर तीन विकेट लिए। मोहम्मद नबी को दो और मुजीब उर रहमान व करीम जनत को 1-1 विकेट मिला।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More