देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इस साल आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के दौरान प्रशंसकों ने 42.5 करोड़ पोस्ट, टिप्पणी और प्रतिक्रियाएं दीं। फेसबुक पर यह आईपीएल के बारे में की गई सबसे बड़ी स्तर की चर्चा है। सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने इसकी जानकारी दी। आईपीएल के 11वें संस्करण का समापन 27 मई को हुआ, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताबी जीत हासिल की।
आईपीएल के दौरान फेसबुक पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिह धोनी के बारे में अन्य खिलाडिय़ों के मुकाबले सबसे अधिक चर्चा की गई। फेसबुक ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए यह बात कही। इसके अलावा, फेसबुक पर मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीमों के बारे में भी अधिक चर्चा की गई।
धोनी के अलावा, चेन्नई के खिलाड़ी सुरेश रैना, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलेर को विराट कोहली, किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल और मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के बारे में भी प्रशंसकों ने चर्चा की। मुंबई के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान द्वारा बंगाली नववर्ष पर दी गई शुभकामना सबसे अधिक पसंद की गई पोस्ट में दूसरे नंबर पर रही।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दीपावली पर रिकॉर्ड व्यापार - उद्योग जगत ने माना, ‘मेड इन इंडिया’ और जीएसटी सुधारों का दिखा सीधा असर
टीम इंडिया ने एडिलेड में खेले 15 वनडे मैच, जानिए कैसा है रिकॉर्ड?
मिचेल सैंटनर ने एक सीजन में सर्वाधिक विकेट के डेनियल विटोरी के रिकॉर्ड की बराबरी की