BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस लाजवाब पारी के आधार पर विराट कोहली का है यह नंबर

 इस लाजवाब पारी के आधार पर विराट कोहली का है यह नंबरइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां संस्करण खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेटर ब्रेक का लुत्फ उठा रहे हैं। टीम इंडिया को अब 14 जून से बेंगलोर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके बाद उसे इंग्लैंड दौरे पर जाना है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मुश्किल दौरे की तैयारियों के लिए काउंटी क्रिकेट में खेलना चाहते थे। 

 

हालांकि आईपीएल में चोटिल होने के कारण उनकी सरे से खेलने की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी। फैंस दुआ कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापसी करें। आज हम जिस रिकॉर्ड की बात कर रहे हैं उसमें रन मशीन के नाम से मशहूर कोहली का 9वां स्थान आता है।

 

टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 8 दफा किसी बल्लेबाज ने एक पारी में कोहली से बड़ा स्कोर किया है। कोहली ने 2 दिसंबर 2017 को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुए टेस्ट में 447 गेंदों पर 25 चौकों की मदद से 243 रन ठोके। यह टेस्ट ड्रा रहा। 29 वर्षीय कोहली ने 66 टेस्ट में 5544, 208 वनडे में 9588 और 57 टी20 मुकाबलों में 1983 रन बनाए हैं। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More