BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बांग्लादेश की T20 टीम में तमीम-रहमान की वापसी, 5 नए चेहरे

बांग्लादेश की T20 टीम में तमीम-रहमान की वापसी, 5 नए चेहरेढाका। बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले पहले टी20 मैच के पांच नए खिलाडिय़ों को मौका दिया है। बांग्लादेश टीम में कुल सात बदलाव किए गए हैं। अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहेदी हसन, जाकिर हसन और अफिफ हुसैन को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया है। अबू हैदर की भी टीम में दो साल बाद टीम मे वापसी हुई है। 

 

तेज गेंदबाज जाएद बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे जबकि मेहेदी ने लीग में 25.70 की औसत के साथ 10 विकेट लिए थे। अरीफुल टीम में चुने गए खिलाडिय़ों मे से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 

 

उन्होंने लीग में खुल्ना टाइटंस के लिए कई मैच जीताने वाली पारियां खेलीं जबकि जाकिर एक विकेटकीपर-बल्लेबाज है और उनका भी प्रदर्शन लीग में दमदार रहा था। तमीम इकबाल और मुस्ताफिजुर रहमान की भी टीम में वापसी हुई है। वे चोट के कारण अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका की खिलाफा टी20 मैच में नहीं खेल पाए थे। बांग्लादेश ने इमरुल कायेस, लिट्टन दास, मेहंदी हसन मिराज, शफीउल इस्लाम, मोमिनुल हक, नासिर हुसैन और तस्किन अहमद को टीम से बाहर किया है। तस्किन और शफीउल लगातार टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्हें टेस्ट और वनउे टीम से भी बाहर कर दिया गया है जबकि इमरुल, मेहेदी और नासिर को मौजूदा प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह नहीं दी गई। लिट्टन और मोमिनुल प्रमुख रूप से टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

 

टीम : शाकिब उल हसन (कप्तान), तमीम इकबाल, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्ला, शब्बीर रहमान, मुस्ताफिजुर रहमान, रूबेल हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, अबू हैदर, अबू जाएद, अरीफुल हक, मेहेदी हसन, जाकिर हसन, अफिफ हुसैन।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More