BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की धूम, तो दूसरे टेस्ट में गरजे गेंदबाज

ढाका। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैच की सीरीज के चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की धूम रही थी और यह ड्रा पर खत्म हूुआ। दूसरे टेस्ट के पहले दिन आज स्थिति इसके बिल्कुल उलट नजर आई और गेंदबाजों को जश्न मनाने का खूब मौका मिला। गुरुवार को कुल 14 विकेट गिरे।

 

पहले टेस्ट में बल्लेबाजों की धूम, तो दूसरे टेस्ट में गरजे गेंदबाजश्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांडीमल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम 65.3 ओवर में 222 रन पर ही ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस और रोशेन सिल्वा ने अर्धशतक जमाए। मेंडिस ने 98 गेंदों पर 68 और सिल्वा ने 124 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली। 

 

इनके अलावा कुशल परेरा ने 31, अकिला धनंजय ने 20, धनंजय डिसिल्वा ने 19 और दानुष्का गुणातिलका ने 13 रन का योगदान दिया। दिमुथ करुणारत्ने (3), चांडीमल (0) व विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (1) सुपर फ्लॉप साबित हुए। अब्दुर रज्जाक व तैजुल इस्लाम ने 4-4 और मुस्ताफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए। 

जवाब में बांग्लादेश की हालत भी खस्ता हो गई और मेजबान टीम ने स्टंप्स के समय तक 22 ओवर में सिर्फ 56 रन की कीमत में ही चार विकेट खो दिए। विकेटकीपर लिटन दास 24 और मेहिदी हसन मिराज पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। इमरूल कायेस ने 19, तमीम इकबाल ने चार, मुश्फिकुर रहीम ने 1 और मोमिनुल हक ने 0 रन बनाए। सुरंगा लकमल को दो और परेरा को एक विकेट मिला। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More