BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मणप्पुरम ऑफिस में दिनदहाडे डकैती: लूट ले गए 33 किलो सोना और..

मणप्पुरम ऑफिस में दिनदहाडे डकैती: लूट ले गए 33 किलो सोना और..गुडगांव । बदमाशों के हौंसलें इतने बुलंद हो गए हैं कि दिन दहाडे कुछ बदमाश मणप्पुरम गोल्ड के ऑफिस से 33 किलो सोना और 7 लाख 80 हजार कैश लूटकर फरार हो गए। घटना गुडगांव के सिविल लाइन क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को कुछ बदमाश सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित मणप्पुरम गोल्ड ऑफिस में ग्राहक बनकर आए। 

ऑफिस में घुसते ही उन्होनें पहले गार्ड को चाकू मारकर घायल कर दिया और उसकी बंदूक छीन ली। पहचान छपाने के लिए बदमाशों ने वारदात से पहले सीसीटीवी कैमरों पर कुछ स्प्रे किया। 

इसके बाद ऑफिस में घुसते ही बदमाशों ने मैनेजर, स्टॉफ और वहां उपस्थित ग्राहकों को गनप्वाइंट पर ले लिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों की संख्या 7-8 थी। सभी की उम्र 25 से 27 साल के करीब बताई जा रही है। बदमाशों में से एक ने मैनेजर को गनप्वाइंट पर लेकर स्ट्रॉग रूम में ले गया। वहां से बदमाशों ने 33 किलो सोना और 7 लाख 80 हजार रुपए बैग में भरे और ऑफिस को बाहर से लॉक कर वहां सेफरार हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सहित सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस मामले की जांच में पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीमों को भी लगाया गया है। सीसीटीवी में तीन बदमाशों के चेहरे आ गए हैं। पुलिस उनकी पहचान में जुटी है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More