BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एशेज सीरीज : स्मिथ बने दीवार, पहली जीत से दूर रह गया इंग्लैंड

एशेज सीरीज : स्मिथ बने दीवार, पहली जीत से दूर रह गया इंग्लैंडमेलबोर्न। स्टीवन स्मिथ की कप्तानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को मौजूदा एशेज सीरीज में पहली जीत से वंचित रख दिया। सीरीज पहले ही 0-3 से गंवा चुकी अंग्रेज टीम को चौथे टेस्ट में ड्रा से संतोष करना पड़ा। 

 

आज शनिवार को मैच के पांचवें व अंतिम दिन मेजबान ने जैसे ही 124.2 ओवर में चार विकेट पर 263 रन पर अपनी दूसरी पारी घोषित की, वैसे ही दोनों टीमें ड्रा पर सहमत हो गईं। ऑस्ट्रेलिया ने सुबह अपनी पारी 103/2 रन से आगे बढ़ाई। 172 के योग पर डेविड वार्नर पैवेलियन लौट गए। 

 

वार्नर ने 227 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 86 रन बनाए। शॉन मार्श सिर्फ चार रन पर ही आउट हो गए। स्मिथ 275 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 102 रन पर नाबाद लौटे। मिशेल मार्श ने 166 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 29 रन का योगदान दिया। जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स व कप्तान जोए रूट ने 1-1 विकेट लिया। स्मिथ ने सीरीज में तीसरा शतक लगाया है। पिछले तीन टेस्ट में फ्लॉप रहे इंग्लैंड के पूर्व कप्तान तथा अनुभवी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को नाबाद 244 रन की दोहरी शतकीय पारी खेलने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुक ने इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 164 रन की बढ़त दिलाई थी। सीरीज का अंतिम टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी में खेला जाएगा।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More