BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स चोट से उबरने के बाद वापसी को तैयार

स्टार गोल्फर टाइगर वुड्स चोट से उबरने के बाद वापसी को तैयारवाशिंगटन। दुनिया के पूर्व नंबर-1 गोल्फ खिलाड़ी टाइगर वुड्स चोट से उबरने के बाद नवंबर में एक बार फिर गोल्फ कोर्स पर वापसी को तैयार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 14 बार के मेजर विजेता वुड्स ने सोमवार को प्रतिस्पर्धा गोल्फ जगत में वापसी की घोषणा की। 

 

वुड्स ने कहा कि वे 30 नवम्बर से तीन दिसम्बर तक होने वाले हीरो वल्र्ड चैलेंज में हिस्सा लेंगे। वुड्स ने फरवरी में दुबई डेजर्ट क्लासिक से नाम वापस लेने के बाद से प्रतिस्पर्धी गोल्फ में हिस्सा नहीं लिया है। चोट के कारण वह 2015-16 सीजन में भी नहीं खेल सके थे। इस साल अप्रैल में वुड्स ने अपनी कमर का ऑपरेशन कराया था। यह उनकी कमर की चौथी सर्जरी है। 

 

इस सर्जरी के कारण वह बाकी के सीजन में नहीं खेल सके थे। वुड्स ने अब तक 79 पीजीए टूर खिताब जीते हैं और वह सैम स्नीड के 82 खिताब के रिकॉर्ड से तीन कदम पीछे हैं। वुड्स ने यूएस ओपन 2008 में जीता था और 2013 के बाद वह कोई भी खिताब नहीं जीत सके हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More