BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

AFC एशियन कप : क्वालीफायर में भारत व म्यांमार का मैच बराबर

AFC एशियन कप : क्वालीफायर में भारत व म्यांमार का मैच बराबरफार्तोदा। जेजे लालपेखुला के दूसरे हाफ में किए गए शानदार गोल के दम पर भारत ने मंगलवार को एएफसी कप एशिया कप-2019 क्वालीफायर में म्यांमार को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। जेजे ने 69वें मिनट में इयुगेंसेन ल्यांकदोह के क्रॉस पास पर शानदार किक मारते हुए गेंद को नेट में डाला।

 

भारतीय टीम पिछले 13 मैच से अपराजित है, जिसमें से 11 में उसे जीत मिली है। उन्होंने पहले ही इस टूर्नामेंट में अपनी जगह बना ली है। ग्रुप-ए में वह पांच मैचों में 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं। लेकिन भारत अपने घर में म्यांमार के खिलाफ संघर्ष करता दिखा। म्यांमार ने पहले 20 सेकेंड ही बढ़त ले ली थी। 

 

नाइंग ओ यान ने थीन थान विन के क्रॉस पास को आसानी से गोलपोस्ट में डाला। हालांकि भारतीय कप्तान सुनिल छेत्री ने 13वें मिनट में मेजबान टीम को बराबरी पर ला दिया था। छेत्री ने पेनल्टी किक पर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। बावजूद इसके मेहमान टीम भारत पर लगातार आक्रमण करते हुए दबाव बना रही थी। इसी बीच क्याव कोको ने म्यांमार के लिए दूसरा गोल किया। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत के लिए इसे बचाना आसान था लेकिन वह चूक गए। दूसरे हाफ में बराबरी के लिए उतरी मेजबान टीम को छेत्री ने 58वें मिनट तक लक्ष्य तक पहुंचा दिया था लेकिन उनका हैडर गोलपोस्ट के ऊपर से निकल गया। हालांकि जेजे ने अपनी टीम के प्रयास को जाया नहीं जाने दिया और गोल करते हुए मैच ड्रॉ करा ले गए।

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More