BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

महिला हॉकी: जापान को मात देेकर भारत एशिया कप फाइनल में,चीन से होगी भिडंत

महिला हॉकी: जापान को मात देेकर भारत एशिया कप फाइनल में,चीन से होगी भिडंतकाकामिघारा। भारतीय महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां जारी हीरो हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जापान को 4-2 से हराया। उधर, चीन की टीम भी दक्षिण कोरिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। उसने कोरिया को 3-2 से हराया। 6 नवम्बर को होने वाले फाइनल में भारत और चीन का सामना होगा। अब भारत के सामने 2009 में फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकाने का मौका है। भारत के लिए गुरजीत कौर ने सातवें और नौवें मिनट में दो गोल किए जबकि नवजोत कौर ने नौवें मिनट में टीम के लिए तीसरा गोल किया। लालरेमसियामी ने अपनी टीम के लिए 38वें मिनट में एक अहम गोल किया।

 

दूसरी ओर, जापान के लिए शिहो शुजी ने 17वें और युई यिशीबाशी ने 28वें मिनट में गोल किया। एक समय भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन जापान ने दो लगातार गोलों की मदद से शानदार वापसी करते हुए मैच में रोमांच ला दिया। ऐसा लग रहा था कि यह मैच पेनाल्टी शूटआउट की ओर बढ़ेगा लेकिन अहम पड़ाव पर लालरेमसियामी के गोल ने अंतर पैदा कर दिया। भारत ने गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मैच में कजाकिस्तान को 7-1 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया था, वहीं जापान ने मलेशिया को 2-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में केवल एक बार खिताबी जीत हासिल की है। उसने 2004 में अपनी मेजबानी में जापान को 1-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया था।

 

भारतीय टीम ने चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। 1999 में उसे अपनी मेजबानी में फाइनल में दक्षिण कोरिया के हाथों 2-3 की हार मिली थी। हालांकि, वह 2004 में इस खिताब को जीतने में कामयाब रहा। साल 2009 में बैंकॉक में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन चीन ने 5-3 से मात देकर उसके हाथों से खिताब छीन लिया। साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More