BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले NCA में लग सकता है भारत का शिविर

दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले NCA में लग सकता है भारत का शिविरकोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले बेंगलुरू स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) कंडीशनिंग कैम्प में हिस्सा ले सकती है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

 

भारत और श्रीलंका के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले, हम एनसीए में भारतीय क्रिकेट टीम का कंडीशनिंग कैम्प लगा सकते हैं। भारत दक्षिण अफ्रीका में तीन टेस्ट, छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगा। 

 

दौरे की शुरुआत पांच जनवरी से केपटाउन में होगी। यह शिविर एक सप्ताह का हो सकता है। फिलहाल भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टेस्ट, तीन मैच की वनडे और तीन मैच की ही टी20 सीरीज खेलनी है। फैंस को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का बेसब्री से इंतजार है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More