BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

रणजी ट्रॉफी के लिए ईशांत शर्मा को भारतीय टीम से मिली छुट्टी

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो मैचों में भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को टीम प्रबंधन ने रणजी ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी के लिए छुट्टी दे दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच गुरुवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू हो चुका है।

इस मैच में ईशांत अंतिम एकादश का हिस्सा नहीं हैं। वहीं इस रणजी सत्र में दिल्ली की कप्तानी कर रहे ईशांत को शुक्रवार से महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा लेने के लिए टीम प्रबंधन ने अपनी मंजूरी दे दी है। दिल्ली और महाराष्ट्र का यह रणजी मैच राष्ट्रीय राजधानी के पालम स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने बयान में कहा है कि तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को भारत और श्रीलंका के बीच कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच से टीम प्रबंधन ने छुट्टी दे दी है। ईशांत को दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच एयरफोर्स कॉम्पलेक्स ग्राउंड पालम में होने वाले मैच में हिस्सा लेने के लिए टीम से छुट्टी दे दी गई है। वे नागपुर टेस्ट में टीम के साथ जुड़ेंगे। 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More