BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

माराडोना और गांगुली में 9 को होगी फुटबॉल पर कब्जे की होड़

माराडोना और गांगुली में 9 को होगी फुटबॉल पर कब्जे की होड़कोलकाता। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के खिलाफ मैच फॉर यूनिट का अयोजन अब नौ अक्टूबर को होगा। आयोजकों ने इसकी पुष्टि की है। 

 

एक बयान में आयोजकों ने कहा, हम इस बात की पुष्टि करना चाहते हैं कि मैच फॉर यूनिटी (डिएगो बनाम गांगुली) 24 उत्तर परगना के ताकी रोड के कदमबागची में स्थित आदित्य स्कूल ऑफ स्पोट्र्स स्टेडियम में नौ अक्टूबर को अपरान्ह 2.30 बजे होगा। माराडोना के भारत दौरे के कार्यक्रम में कई बदलाव हुए हैं। 

 

आयोजकों के अनुसार, इस आयोजन के लिए अब सभी प्रकार की अनुमति ले ली गई है। माराडोना पहले सितम्बर में भारत दौरे पर आने वाले थे, लेकिन उनका यह दौरा पहले दो अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

 

इसके बाद अपने कार्यक्रम में फिर से बदलाव करते हुए माराडोना ने अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश में कहा कि उन्होंने अपने दौरे में फिर से बदलाव किया है और अब वह आठ अक्टूबर को भारत आएंगे। इस दौरान, सॉल्ट लेक स्टेडियम में अंडर-17 विश्व कप टूर्नामेंट के मैच आयोजित होंगे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More