BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बीजेपी नेता रूपा गांगुली पर टीएमसी नेता का पलटवार, दिया चौकाने वाला बयान

बीजेपी नेता रूपा गांगुली पर टीएमसी नेता का पलटवार, दिया चौकाने वाला बयानकोलकाता। पश्चिम बंगाल के उतरी 24 परगना जिले में बशीरहाट इलाके में साम्प्रदायिक हिंसा के बाद बंगाल में नेताओं की रेप पर बदजुबानी जारी है। बीजेपी नेता रूपा गांगुली के विवादास्पद बयान पर तृणमूल कांग्रेस के मंत्री ने चौंकाने वाला बयान दिया है। आपको बता दें कि बंगाल में जारी हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए रूपा गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला था। 

 

बंगाल हिंसा पर गांगुली ने कहा था कि टीएमसी और कांग्रेस के नेता अपनी पत्नी और बेटियों को 15 दिन के लिए बंगाल भेजकर देखें कि वो रेप से बच जाती हैं क्या। रूपा ने कहा था कि अगर वो बंगाल में 15 दिन रहकर रेप से बच जाती हैं, तो वे अपना बयान वापस ले लेंगी। बीजेपी राज्यसभा सांसद के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी नेता और मंत्री शिवन देव चटर्जी ने रूपा गांगुली से पूछा कि बंगाल में रहते हुए उनका कितनी बार रेप हुआ। उन्होंने कहा कि अपनी मातृभमि के बारे में गांगुली ऐसा कैसे बोल सकती है। रूपा गांगुली के लिए यह पब्लिसिटी पाने का सस्ता तरीका है।

 

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल पिछले एक समय से हिंसा की आग में झुलस रहा है। दार्जिलिंग में जारी गोरखालैंड आंदोलन और 24 परगना के बशीरहाट में हुई सांप्रदायिक हिंसा के चलते राज्य में अशांति का माहौल है। तृणमूल कांग्रेस ने राज्य में अस्थिरता फैलाने के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More