BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकीकोलकाता । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को बताया कि उन्हें किसी अज्ञात स्त्रोत से जान से मारने की धमकी मिली है। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने बताया,कुछ दिनों पहले मुझे धमकी भरा पत्र मिला था। मैंने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। 

गांगुली 19 जनवरी को पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले में स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में शरीक होने वाले हैं। पत्र में धमकी देते हुए गांगुली को इस कार्यक्रम से दूर रहने के लिए कहा गया है।

टीवी रिपोर्ट्स के अनुसार सौरव को मिदनापुर न जाने की सलाह दी गई है। धमकी किसी जेड अली नाम के अनजान शख्‍स से मिली है। उसने पत्र में आरोप लगाया है कि किसी आशीष चक्रवर्ती नाम के शख्‍स ने मिदनापुर में धोखाधड़ी की है तो अगर महाराज (सौरव) आशीष को प्रमोट करने मिदनापुर आते हैं तो वे उन्‍हें मार देंगे। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More