BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टीम इंडिया कोच : करना होगा इंतजार, गांगुली ने कहा, कोहली से बात जरूरी

टीम इंडिया कोच : करना होगा इंतजार, गांगुली ने कहा, कोहली से बात जरूरीमुंबई । भारतीय क्रिकेट टीम को अभी मुख्य कोच के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। आज सोमवार को सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर व वीवीएस लक्ष्मण से युक्त क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) ने छह उम्मीदवारों रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, फिल सिमंस, रिचर्ड पायबस और लालचंद राजपूत का इंटरव्यू लिया। 

हालांकि कमेटी किसी फैसले तक नहीं पहुंच सकी। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि अभी हमने कोच का चयन नहीं किया है। कमेटी को नया कोच चुनने के लिए और समय की जरूरत है। हम जानते हैं कि टीम इंडिया को जल्द ही श्रीलंका दौरे की तैयारी में जुटना है और ऐसे में कोच तय करना जरूरी है, लेकिन हमारे लिए सिर्फ श्रीलंका दौरा ही अहम नहीं है। हमें भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए नए कोच के नाम पर कुछ और दिन चाहिए। 

कोच का नाम तय करने से पहले कमेटी को कुछ लोगों खासकर कप्तान विराट कोहली से बात करने की जरूरत है। कोहली को इस बात का श्रेय मिलना चाहिए कि वे इस पूरी प्रक्रिया से दूर रहे। नामों को लेकर उन्होंने कोई इनपुट नहीं दिया। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज दौरे पर अपना अंतिम मैच खेला था। उल्लेखनीय है कि पूर्व कोच अनिल कुंबले के पिछले महीने इंग्लैंड में आयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के ठीक बाद इस्तीफा देने की वजह से ये पद खाली है। कुंबले ने कोहली से मतभेद के चलते यह फैसला किया था। हालांकि कुंबले के कार्यकाल में भारत लगातार पांच टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रहा था। 

नए कोच से दो साल यानी वर्ष 2019 के वनडे विश्व कप तक के लिए अनुबंध किया जाएगा। शुरुआत में शास्त्री ने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया था। शास्त्री जब टीम डायरेक्टर थे तो भारत वनडे और टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More