BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ी जीत के साथ की भारत दौरे की शुरुआत

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बड़ी जीत के साथ की भारत दौरे की शुरुआतचेन्नई। पांच मैच की वनडे और तीन मैच की टी20 सीरीज खेलने आई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए भारत दौरे की शुरुआत काफी अच्छी रही। ऑस्ट्रेलिया ने चेपक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास मैच में बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन को 103 रन से करारी मात दी। 348 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए बोर्ड प्रेसिडेंट की टीम 48.2 ओवर में 244 रन पर ही ढेर हो गई। बोर्ड प्रेसिडेंट का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। विकेटकीपर ओपनर श्रीवत्स गोस्वामी ने 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से सर्वाधिक 43 रन बनाए। 

 

मयंक अग्रवाल ने 47 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 42 रन की पारी खेली। कुशांग पटेल ने अंत में 48 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 41 रन ठोके। अक्षय कर्णेवार ने 28 गेंदों की आतिशी पारी में दो चौकों व चार छक्कों के सहारे 40 रन बना डाले। कप्तान गुरकीरत सिंह ने 27, नितिश राणा ने 19 और वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन का योगदान दिया। 

 

राहुल त्रिपाठी सात रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर एश्टन एगर चार विकेट लेकर सफलतम गेंदबाज रहे। केन रिचर्डसन ने दो और जेम्स फॉकनर, एडम जम्पा व मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट चटकाया। नाथन कोल्टर नाइल, टिम हैड और पैट कमिंस को एक भी सफलता हासिल नहीं हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 347 रन बनाए। स्टोइनिस (76), हैड (65), डेविड वार्नर (64) और कप्तान स्टीवन स्मिथ (55) ने फिफ्टी लगाई। कुशांग और सुंदर ने 2-2 विकेट चटकाए। उल्लेखनीय है कि अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 सितंबर से वनडे सीरीज शुरू होगी। पहला वनडे इसी मैदान पर खेला जाएगा। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More