देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मेड्रिड। स्पेन की टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। सोमवार को जारी हुई इस रैंकिंग में रोमानिया की सिमोना हालेप दूसरे स्थान पर हैं। यूक्रेन की 23 वर्षीया युवा खिलाड़ी एलीना स्वितोलीना तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। डब्ल्यूटीए रैंकिंग में पिछले सप्ताह में कोई बदलाव नहीं आया है।
चेक गणराज्य की कैरोलीना प्लिस्कोवा चौथे, अमेरिका की वीनस विलियम्स पांचवें और डेनमार्क की कैरोलीन वोजनियाकी छठे स्थान पर हैं। इस रैंकिंग ब्रिटेन की स्टार खिलाड़ी योहाना कोंटा सातवें स्थान पर हैं, वहीं रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा आठवें, स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुल्कोवा नौवें और लातविया की येलेना ओस्टापेंको 10वें स्थान पर हैं। कजाकिस्तान की डियास ने जीता पहला डब्ल्यूटीए खिताब
टोक्यो। कजाकिस्तान की जरीना डियास ने जापान ओपन का खिताब जीत लिया है। डियास ने फाइनल में जापान की ही मियू काटो को 6-2, 7-5 से हराया। यह डियास के करियर का पहला डब्ल्यूटीए खिताब है। विश्व की 100वीं वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार डियास ने 77 मिनट की चुनौती में काटो को दोयम साबित किया।
सेमीफाइनल में डियास ने अमेरिका की मौजूदा चैम्पियन क्रिस्टीना मैक्हेल को हराया था। इससे पहले 2014 में भी डियास जापान ओपन के फाइनल में पहुची थीं लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर से हार गई थीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
नीति आयोग ने जारी की एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 की रैंकिंग
आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग: वार्षिक रेटिंग में 2,914 अंकों के साथ टीम इंडिया बनी नंबर-1
ICC वनडे रैंकिंग में नीदरलैंड सहित चार और नई टीम शामिल