BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इंग्लिश प्रीमियर लीग : बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को दी 2-1 से मात

इंग्लिश प्रीमियर लीग : बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को दी 2-1 से मातबोर्नेमाउथ। बोर्नेमाउथ फुटबॉल क्लब ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के पांचवें दौर में खेले गए मैच में ब्राइटन पर जीत हासिल की है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, विटालिटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बोर्नेमाउथ ने ब्राइटन को 2-1 से मात दी। 

 

पहले हाफ में दोनों ही टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं दागा गया। इस कारण पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में ही सोली मार्च (55वें मिनट) ने पास्कल ग्रोस से मिले पास को सफल रूप से बोर्नेमाउथ के नेट पर पहुंचाकर ब्राइटन का खाता खोला। इस मैच में ब्राइटन की ओर से किया गया यह एकमात्र गोल था। 

 

इसके बाद, 67वें मिनट में एंड्रयू सुरमान ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। जर्मेन डेफोए ने 73वें मिनट में बोर्नेमाउथ के लिए दूसरा गोल कर टीम को ब्राइटन पर 2-1 से जीत दिलाई। जर्मन लीग : हेनोवर ने हेम्बर्ग को 2-0 से हराया

 

बर्लिन। जर्मन लीग के चौथे दौर में खेले गए मैच में जीत हासिल कर हेनोवर क्लब ने लीग सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त कर लिया है। हेनोवर ने शुक्रवार रात खेले गए मैच में हेम्बर्ग को 2-0 से मात दी। मैच के पहले हाफ में दोनों ही टीमों के बीच गोल करने की जद्दोजहद साफ दिखाई दे रही थी। हालांकि, पहला हाफ गोलरहित रहा। इसके बाद, दूसरे हाफ में मार्टिन हार्निक ने 50वें मिनट में गोल कर हेनोवर का खाता खोला। 

 

इसके बाद दोनों टीमें फिर से गोल करने की जद्दोजहद में जुट गईं, लेकिन हेनोवर ने अपने मजबूत डिफेंस के दम पर हेम्बर्ग को गोल नहीं करने दिया और 1-0 की बढ़त बनाई रखी। इहलास बेबोउ ने 82वें मिनट में अच्छा अवसर पाते हुए फुटबॉल को हेम्बर्ग के नेट पर पहुंचाने के साथ ही हेनोवर को 2-0 से जीत दिलाई। इस हार के कारण हेम्बर्ग लीग सूची में फिसलकर 7वें स्थान पर पहुंच गया है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More